होम / अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प, 30 से अधिक जवान घायल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प, 30 से अधिक जवान घायल

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 12, 2022, 7:47 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) लम्बे समय से चले आ रहे भारत -चीन की जंग बीच -बीच में विवाद के जिन्दा होने की सुबूत देती रहती है । भारत -चीन बॉर्डर से खबर है कि अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर है। जानकारी दें, ये झड़प हाल ही में तवांग के करीब हुई है। हालाँकि झड़प और सैनिकों के घ्याल होने की खबर पर भारतीय सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है। आपको बता दें, इससे पूर्व अक्टूबर 2021 में अरूणाचल प्रदेश के यांगसे में भी दोनों देशों के सैनिकों में विवाद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, इस झड़प में भारत के करीब 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं।वहीं चीन के भी कई सैनिक घायल हुए हैं। भरत के लिए सुकून भरी खबर है कि इस झड़प में भारत का कोई भी सैनिक गंभीर रूपों से जख्मी नहीं है। दोनों देशों के सैनिकों के इस झड़प के बाद भारत के कमांडरों ने शांति बहाल करने के लिए चीन के कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.