होम / Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री एम. एल. खट्टर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे अगले मुख्यमंत्री

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री एम. एल. खट्टर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे अगले मुख्यमंत्री

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 12, 2024, 2:15 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Haryana: नायाब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। इससे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जा रहा है। दरअसल यह रणनीति जननायक जनता पार्टी (JJP) को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए बनाई गई है। जिसके बाद  बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

बता दें कि, दिल्ली से पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और महासचिव तरूण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गये हैं। हरियाणा प्रभारी विप्लव देव भी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। जेजेपी-बीजेपी के अलग होने की स्थिति में हरियाणा में सरकार बचाने और नई सरकार बनाने की सभी संभावनाओं पर फैसला लिया जाएगा। हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने पर भी विचार किया जा सकता है।

बीजेपी के पास कुल कितनी सीट

90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। बीजेपी के पास 41 विधायक हैं। उन्हें 6 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा इसे गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है। अगर जेजेपी अलग होती है तो बीजेपी के पास 48 विधायकों का समर्थन होगा। कांग्रेस की बात करें तो सदन में उसके 30 विधायक हैं। जबकि जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (अभय चौटाला) के पास 1 विधायक है और 1 विधायक निर्दलीय है।

ये भी पढ़े- Shahrukh-Priyanka की फैन है Miss World, इन चीजों से होती है इंस्पायर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भोजपुरी एक्ट्रेस Amrita Pandey ने की खुदकुशी, निधन से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट -Indianews
Homemade Face Serum: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर इस तरीके से तैयार करें विटामिन सी सीरम -Indianews
Ileana D’Cruz ने अपने काम को लेकर किया खुलासा, इंडस्ट्री में हक मिलने पर कही ये बात -Indianews
Khalistan Slogans: ट्रूडो की मौजूदगी में लगे खालिस्तान समर्थक नारे, भारत ने किया कनाडाई राजनयिक को तलब
Priyanka Chopra ने फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी, हेड्स ऑफ स्टेट के सेट से नई सेल्फी की शेयर -Indianews
KKR vs DC Toss Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का सातवां विकेट गिरा, अक्षर पटेल 15 रन बनाकर आउट
ADVERTISEMENT