होम / विदेश / रुस में मची तबाही… पुतिन के सबसे खतरनाक जनरल की मौत, क्या होने वाला है कुछ बड़ा ?

रुस में मची तबाही… पुतिन के सबसे खतरनाक जनरल की मौत, क्या होने वाला है कुछ बड़ा ?

PUBLISHED BY: Divyanshi Singh • LAST UPDATED : December 17, 2024, 2:55 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

रुस में मची तबाही… पुतिन के सबसे खतरनाक जनरल की मौत, क्या होने वाला है कुछ बड़ा ?

putin

India News (इंडिया न्यूज),Russia: दुनिया भर में जंग का माहौल है। इसी बीच रूस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने है। रूस की राजधानी धमाके से उस समय दहल गई जब एक स्कूटर  में विस्फोट हो गया। इस धमाके में रूसी सेना के एक उच्च पदस्थ जनरल और उनके सहायक की मौत हो गई है। उच्च पदस्थ अधिकारी की मौत को रूस के लिए बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। रूस की जांच समिति ने बताया कि परमाणु, जैविक, रासायनिक रक्षा बल (एनबीसी) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव मंगलवार सुबह एक आवासीय ब्लॉक से बाहर निकल रहे थे, तभी एक स्कूटर में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। विस्फोट के बाद आई तस्वीरों में इमारत का दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। साथ ही आसपास की खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए हैं और दो बॉडी बैग भी रखे हुए हैं।

किरिलोव पर लगा था प्रतिबंध 

बता दें कि अक्टूबर में ब्रिटेन ने जनरल किरिलोव पर प्रतिबंध लगाए थे। ब्रिटेन ने कहा था कि उन्होंने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निगरानी की थी और क्रेमलिन के प्रचार के लिए एक महत्वपूर्ण मुखपत्र के रूप में काम किया था। सोमवार को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू ने भी उन पर आरोप लगाया और टेलीग्राम पर कहा कि वे प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगाया गया था बम

मॉस्को पुलिस और जांचकर्ताओं ने इस घटना को सुनियोजित हत्या करार दिया है। विस्फोट मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में एक रिहायशी इलाके में हुआ। बम एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगाया गया था, जिसमें करीब 200 ग्राम टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था। विस्फोट में जनरल किरिलोव और उनके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। रूसी जांच समिति ने इस घटना पर हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच तेजी से चल रही है। पुलिस कैमरों की फुटेज जब्त कर संदिग्धों की तलाश कर रही है।

कौन थे जनरल इगोर किरिलोव

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव 54 साल के थे। वे रूस के रेडिएशन, केमिकल और बायोलॉजिकल डिफेंस ट्रूप्स के चीफ थे। वे एक निडर और साहसी सैन्य अधिकारी के तौर पर जाने जाते थे, जिन्होंने अमेरिका और पश्चिमी देशों की कथित जैविक और रासायनिक हथियार परियोजनाओं के खिलाफ कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विवादित लेकिन प्रभावशाली शख्सियत थे।

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल को स्वीकार करने को लेकर हुई वोटिंग, पक्ष में 269 तो विपक्ष में पड़े 198 वोट, अब क्या होगा अगला कदम?

हो गया फाइनल! भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले Justin Trudeau इस तारीख देंगे इस्तीफा? जानें कैसे बने ‘भस्मासुर’

बॉलीवुड के इस नामचीन रेपर को रॉन्ग साइड गाड़ी दौड़ाना पड़ गया भारी, जुर्माने में चुकानी पड़ गई इतनी भारी रकम

Tags:

Russia

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

हिमाचल में इन जिलों मे शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, जानें मौसम का हाल
हिमाचल में इन जिलों मे शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, जानें मौसम का हाल
मेंटल स्ट्रेस ले रहा है आपकी भी जान? आज से ही छोड़ दें ये बुरी आदतें, वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें!
मेंटल स्ट्रेस ले रहा है आपकी भी जान? आज से ही छोड़ दें ये बुरी आदतें, वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें!
भारत के इस शहर में भीख देने वालों पर होगी FIR, पीछे की वजह जान उड़ जाएंगे होश
भारत के इस शहर में भीख देने वालों पर होगी FIR, पीछे की वजह जान उड़ जाएंगे होश
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलो में अर्ली बेस्ड शिक्षक भर्ती करवाये जाने के विरोध में प्रदर्शन 
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलो में अर्ली बेस्ड शिक्षक भर्ती करवाये जाने के विरोध में प्रदर्शन 
पृथ्वी शॉ का करियर खत्म! टीम से बाहर होने पर की ऐसी हरकत, मच गया बवाल
पृथ्वी शॉ का करियर खत्म! टीम से बाहर होने पर की ऐसी हरकत, मच गया बवाल
टीवी की इस हसिना का फिट रहने के पिछे का ये है राज, बिना चीनी और शहद मिठे का ऐसे उठाती हैं आनंद!
टीवी की इस हसिना का फिट रहने के पिछे का ये है राज, बिना चीनी और शहद मिठे का ऐसे उठाती हैं आनंद!
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार, अरविंद केजरीवाल के निशाने पर गृह मंत्री अमित शाह
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार, अरविंद केजरीवाल के निशाने पर गृह मंत्री अमित शाह
Rajasthan Crime: शर्मनाक! मामा ने अपने ही भांजे को किया किडनैप, फिर दोस्त के घर ले जाकर मासूस के साथ किया…
Rajasthan Crime: शर्मनाक! मामा ने अपने ही भांजे को किया किडनैप, फिर दोस्त के घर ले जाकर मासूस के साथ किया…
ठंड के मौसम में रोजाना करें इस देसी तेल से मालिश, फायदे गिन रह जाएंगे हैरान
ठंड के मौसम में रोजाना करें इस देसी तेल से मालिश, फायदे गिन रह जाएंगे हैरान
राजस्थान में मासूम के गले में फंसा… बच्चे की हुई मौत, अस्पताल में  मचा हड़कंप
राजस्थान में मासूम के गले में फंसा… बच्चे की हुई मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के इन 42 जिलों में प्राइवेट होगी बिजली, सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए नियम
उत्तर प्रदेश के इन 42 जिलों में प्राइवेट होगी बिजली, सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए नियम
ADVERTISEMENT