होम / Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में हलचल तेज, जानें किसका फ़ायदा किसका नुकसान

Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में हलचल तेज, जानें किसका फ़ायदा किसका नुकसान

Shanu kumari • LAST UPDATED : February 20, 2024, 9:49 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव होने में महज कुछ महीनों का समय बचा है। इससे पहले कई पार्टियां आपस में गठबंधन बनाने की कोशिश में जुटी है। कुछ पार्टियां एनडीए तो कुछ पार्टियों ने इंडिया गठबंधन का दामन थामा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर से उत्तरप्रदेश काफी अहम माना जाता है। यहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। जो की नतीजे की परिस्थति बदलने के लिए काफी है।

ऐसे में सभी पार्टियां उत्तरप्रदेश की जनता को साधने में जुटी है। आज (मंगलवार) समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राज्य में है। वहीं योगी और मोदी की डबल इंजन सरकार भी लगातार जनता को साधने में जुटी है।

लोकसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।

  • सवाल- क्या राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के दलों को जोड़ने में फेल हो गए हैं?
    जबाव-

A. हां-               52.28%
B. नहीं-              43.13%
C.कह नहीं सकते-   4.59%

  • सवाल- अखिलेश-राहुल के साथ आने से लोकसभा चुनाव में किसको फ़ायदा होगा?
    जबाव-

A. एसपी को फ़ायदा होगा –  4.57%
B. कांग्रेस को फ़ायदा होगा-  13.07%
C. दोनों को फ़ायदा होगा-    39.86%
D. दोनों को नुकसान होगा-   39.86%
E. कह नहीं सकते-           2.64%

  • सवाल- अखिलेश ने अफजाल अंसारी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है,इसका असर क्या होगा?
    जबाव-

A. एसपी को नुकसान –        11.76%
B. मुस्लिम वोट मिलेंगे-         37.90%
C. पार्टी की छवि बिगड़ेगी-    40.52%
D. कह नहीं सकते-            9.82%

  • सवाल- राहुल की अमेठी-रायबरेली यात्रा में प्रियंका गाधी की ग़ैरमौजूदगी की वजह आप क्या मानते हैं?
    जबाव-

A. प्रियंका की बीमारी – 26.96%
B. राहुल-प्रियंका की अनबन-  12.41%
C. कांग्रेस की रणनीतिक चूक-33.98%
D. कह नहीं सकते-26.65%

आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।

ये भी पढ़ें-Rohit Sharma: इंग्लैंड की हार के बाद रोहित शर्मा…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT