India News (इंडिया न्यूज़),Heat Wave: देश में दिल्ली सहित कई हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि, आज दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के मुंगेशपुर स्थित मौसम केंद्र ने 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो भारत के किसी भी हिस्से में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली के बाहरी इलाके मुंगेशपुर और नरेला जैसे इलाकों में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं सबसे पहले आती हैं, जिससे भीषण गर्मी की स्थिति पैदा होती है।
दिल्लीवासियों की समस्याओं में पानी का संकट भी शामिल है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी को यमुना का उसका हिस्सा नहीं दे रही है और इस वजह से कुछ इलाकों में पानी का संकट पैदा हो गया है। आप सरकार ने आज दिल्ली जल बोर्ड को पानी की बर्बादी पर नज़र रखने और उसे कम करने के लिए 200 टीमें बनाने का निर्देश दिया है। होज़ पाइप से कार धोने, टैंकों के ओवरफ्लो होने और पीने के पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर अब 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या दिल्ली सरकार ने समर एक्शन प्लान बनाने और लागू करने में लापरवाही की है? इसे ही लेकर आज इंडिया न्यूज ने अपने प्राइम टाइम शो आकड़े हमारे फैसला आपका में जनता से कुछ सवाल किया। जिसके जवाब कुछ इस प्रकार हैं।
भयंकर गरमी के बीच दिल्ली में जल संकट का असर क्या आपके इलाक़े में वाटर सप्लाई पर पड़ा है ?
- हाँ-57%
- नहीं-42%
- कह नहीं सकते-1%
क्या दिल्ली सरकार ने समर एक्शन प्लान बनाने और लागू करने में लापरवाही की है?
- हाँ-64%
- नहीं-29%
- कह नहीं सकते-7%
क्या दिल्ली में पानी की बर्बादी करने वालों का चालान कटना चाहिए ?
- हाँ कटना चाहिए-89%
- नहीं कटना चाहिए-5%
- बेवजह परेशान करेंगे अधिकारी-1%
- भ्रष्टाचार का ज़रिया बनेगा चालान-3%
- कह नहीं सकते-2%
देश की राजधानी दिल्ली में जल संकट की बड़ी वजह आप क्या मानते हैं ?
- दिल्ली सरकार की लापरवाही-33%
- पंजाब-हरियाणा से कम सप्लाई-9%
- अंडरग्राउंड वाटर लेवल डाउन-18%
- लोग कर रहे पानी की बर्बादी-35%
- कह नहीं सकते-5%
क्या जल-संकट के बीच टैंकर माफ़िया का गोरखधंधा दिल्ली के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है?
- हाँ-76%
- नहीं-11%
- कह नहीं सकते-13%
दिल्ली में जलसंकट को हल करने में आप क्या कर रहे हैं ?
- पानी के इस्तेमाल में बचत-19%
- कार वाशिंग बंद-2%
- पानी टंकी ओवर फ्लो पर नज़र-7%
- नल खुले नहीं छोड़ना-6%
- इनमें से सभी-62%
- कह नहीं सकते-4%