India News (इंडिया न्यूज), 25 जून 1975 वो तारीख है जिस दिन देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आपातकाल लगाने की मंजूरी दी थी। यह आपातकाल 21 मार्च 1977 तक पूरे देश में लागू रहा। आज़ाद भारत के इतिहास में ये 21 महीने काफ़ी विवादित रहे। इन 21 महीनों में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए सत्ताधारी दल आज भी समय-समय पर कांग्रेस को दोषी ठहराते रहते हैं। इसे ही लेकर आज इंडिया न्यूज ने अपने प्राइम टाइम शो आकड़े हमारे फैसला आपका में जनता से कुछ सवाल किया। जिसके जवाब कुछ इस प्रकार हैं।

इंदिरा गांधी ने साल 1975 में 24-25 जून की रात इमरजेंसी की घोषणा की, इसे आप किस रूप में देखते हैं?

  • ब्लैक डे ऑफ डेमोक्रेसी-15%
  • संविधान की हत्या-31%
  • इंदिरा का सत्ता प्रेम-15%
  • सामान्य सियासी फैसला-21%
  • कह नहीं सकते-18%

विपक्ष बार-बार मोदी राज में अघोषित इमरजेंसी का दावा करता है, आपकी राय

  • सही दावा-25%
  • ग़लत दावा-48%
  • सियासी प्रोपेगेंडा-22%
  • कह नहीं सकते-5%

राष्ट्रपति शासन लगा कर देश में चुनी हुई सरकारें गिराने का काम किस पार्टी की सरकार ने सबसे ज्यादा किया?

  • कांग्रेस सरकार-54%
  • बीजेपी सरकार-19%
  • गठबंधन सरकार-21%
  • कह नहीं सकते-6%

देश में किस राजनीतिक पार्टी की सरकारों ने सबसे ज्यादा संविधान विरोधी फ़ैसले लिए हैं?

  • कांग्रेस-56%
  • बीजेपी-32%
  • क्षेत्रीय पार्टियाँ-9%
  • कह नहीं सकते-3%

किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में संविधान विरोधी फ़ैसलों ने जनता की मुसीबत बढ़ाई ?

  • पंडित नेहरू-21%
  • इंदिरा गांधी-41%
  • मनमोहन सिंह-12%
  • नरेंद्र मोदी-19%
  • कह नहीं सकते-7%