India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Politics: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले, कोयला खनन समेत कई अन्य आरोप लगे हैं। वहीं दूसरी ओर चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात भी की है। उन्होंने उन्होंने झामुमो, कांग्रेस और राजद के 47 विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है।
ईडी के एक्शन और झारखंड की राजनिती को लेकर आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।
सवाल- क्या शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड में लूट का राज चलाया ?
जबाव-
A. हां- 61.40%
B. नहीं- 25.43%
C. कह नहीं सकतें-13.17%
सवाल- क्या हेमंत सोरेन अब विक्टिम कार्ड खेलकर फ़ायदा उठाना चाहते हैं?
जबाव-
A. हां- 57.89%
B. नहीं- 29.82%
C. कह नहीं सकतें-12.28%
सवाल- झारखंड में 2024 का बड़ा चुनावी मुद्दा क्या होगा?
जबाव-
A. भ्रष्टाचार – 28.94%
B. विकास- 24.56%
C. रोजगार-43.85%
D. कह नहीं सकते-2.65%
सवाल- क्या कांग्रेस और उसके नेता वोट बैंक के लिए भ्रष्टाचारियों का साथ दे रहे हैं?
जबाव-
A. हां- 63.17%
B. नहीं- 21.05%
C. कह नहीं सकतें-15.78%
आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।
Also Read:-
- Madurai News: भाई को नहीं पसंद था बड़ी बहन का प्रेमी, लड़के के साथ बहन का काटा गला
- Ayodhya: NRI की पहली पसंद बना राम द्वार, अयोध्या में जमीन खरीदने की लगी होड़
- Budget 2024: अंतरिम बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, इन्हें मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली