होम / Jharkhand Politics: प्रदेश की राजनीति पर जनता की राय, जानें झारखंड सीएम के तौर पर पहली पसंद कौन?

Jharkhand Politics: प्रदेश की राजनीति पर जनता की राय, जानें झारखंड सीएम के तौर पर पहली पसंद कौन?

Shanu kumari • LAST UPDATED : February 9, 2024, 12:38 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Jharkhand Politics: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले, कोयला खनन समेत कई अन्य आरोप लगे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इन्हें 15 दिनों तक रांची में ED की कस्टडी में रखा जा सकता है। आज (बुधवार) रांची में राजभवन, सीएम आवास और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई।

ईडी के एक्शन और झारखंड की राजनिती को लेकर आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।

सवाल- क्या हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाने का विकल्प ठीक है ?
जबाव-

A. हां- 41.59%
B. नहीं- 55.75%
C. कह नहीं सकतें-2.66%

सवाल- झारखंड में नए सीएम के तौर पर आपकी पहली पसंद कौन?
जबाव-

A. कल्पना सोरेन- 33.62%
B. सीता सोरेन- 8.34%
C. चपई सोरेन- 12.38%
D. कह नहीं सकतें-45.16%

सवाल- हेमंत की मीटिंग से 7 विधायक ग़ायब, क्या झारखंड मुक्ति मोर्चा में बड़ी टूट तय है?
जबाव-

A. हां- 63.71%
B. नहीं- 26.54%
C. कह नहीं सकते-9.75%

सवाल- हेमंत सोरेन पर एक्शन से किस पार्टी को सबसे ज्यादा फ़ायदा होगा?
जबाव-

A. बीजेपी- 62.85%
B. झामुमो- 19.46%
C. कह नहीं सकतें-17.69%

आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Amit Shah Fake Video: चुनावी मौसम में अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, जानें क्या है जनता की राय- Indianews
Indonesia: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से हजारों लोगों का किया गया स्थानांतरण, सुनामी का खतरा- Indianews
COVID-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से लोगों में हो रहा साइड इफ़ेक्ट? जानें जनता की राय
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी, आनंद शर्मा और राज बब्बर शामिल यहां से लड़ेंगे चुनाव-Indianews
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तंज, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में बिक रहे फर्जी वीडियो-Indianews
Lok Sabha Election 2024: ‘अमेठी मांगे गांधी परिवार’, उम्मीदवार की घोषणा ना करने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रर्दशन-Indianews
Raisin Face Packs: स्किन को जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए किशमिश के इन 7 फेस पैक्स का करें इस्तेमाल -Indianews
ADVERTISEMENT