India News, (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन रामलला मंदिर के प्रांगण में विराजेंगे। इस महापर्व में शामिल होने के लिए दुनिया भर दिग्गजों को न्योता भेजा गया है। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था। जिसे आज (बुधवार) कांग्रेस नेताओं ने ठुकरा दिया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को आरएसएस/भाजपा का कार्यक्रम बताया है।
Ram Mandir Inauguration में आने से कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी ने मना कर दिया है। जिसे लेकर बीजेपी द्वारा तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। कांग्रेस द्वारा इस निमंत्रण के ठुकराने पर इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।
सवाल- क्या खड़गे-सोनिया ने राम मंदिर न्योता ठुकरा कर बड़ी गलती कर दी?
जबाव-
A. हां-80.51%
B. नहीं-14.93%
C. कह नहीं सकते- 4.56%
सवाल- कांग्रेस का अयोध्या का निमंत्रण ठुकराने की बड़ी वजह आप क्या मानते हैं?
जबाव-
A. मोदी विरोध- 30.51%
B. राम में आस्था नहीं- 16.88%
C. चुनावी राजनीति- 44.15%
D. कह नहीं सकतें-8.46%
सवाल- क्या अयोध्या का न्योता ठुकरा कर कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण का दांव खेला है?
जबाव-
A.हां- 74.67%
B.नहीं- 14.93%
C.कह नहीं सकते- 10.40%
सवाल- 2024 लोकसभा चुनाव में अयोध्या समारोह से दूरी का कांग्रेस को नुक़सान होगा?
जबाव-
A.हां- 76.62%
B.नहीं- 14.28%
C.कह नहीं सकते- 9.10%
आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।
Also Read:
- Charminar Express Incident: तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, घटना में पांच लोग घायल
- Ram Mandir: चरण पादुका लेकर रामेश्वरम से पैदल अयोध्या आ रहे श्रीनिवास शास्त्री, अब तक कर चुके हजारों किमी की यात्रा
- 6 Health Advantages Of Date: सुबह खाली पेट खाए खजूर का एक टुकड़ा, होंगे ये 6 फ़ायदे