India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन रामलला मंदिर के प्रांगण में विराजेंगे। इस महापर्व में शामिल होने के लिए दुनिया भर दिग्गजों को न्योता भेजा गया है। हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं ने इस कार्यक्रम में आने से मना कर दिया है। वहीं शंकराचार्य की राय भी इस समारोह के पक्ष में नही हैं।
Ram Mandir Inauguration में आने से कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी ने मना कर दिया है। वहीं हिंदुओं के सबसे बड़े गुरु शंकराचार्य ने भी सवाल उठाया है। शंकराचार्य की राय को लेकर इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।
सवाल- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, निश्चलानंद सरस्वती ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सवाल उठाए हैं,आपकी राय?
जबाव-
A. सवाल उठाना गलत- 30.52%
B. राजनीति से प्रेरित- 11.05%
C. विचार होना चाहिए– 34.21%
D. कह नहीं सकतें-24.22%
सवाल- क्या हिंदुओं के सबसे बड़े धर्म गुरु शंकराचार्य भी सियासी ख़ेमों में बंट गए हैं?
जबाव-
A. हां- 41.06%
B. नहीं- 34.73%
C. कह नहीं सकतें- 24.21%
सवाल- अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सही वक़्त आपके लिहाज़ से क्या है?
जबाव-
A. 22 तारीख़ बिल्कुल सही- 71.05%
B. पूरा मंदिर बनने का इंतजार- 26.31%
C.कह नहीं सकते- 2.64%
सवाल- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय आपके लिहाज़ से किसे दिया जाना चाहिए?
जबाव-
A. बीजेपी+संघ- 47.36%
B. राम भक्त- 41.05%
C. शंक्राचार्य- 6.31%
D. कह नहीं सकतें-5.28%
आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।
Also Read:
- Republic Day Parade: दिल्ली में कल से शुरु हो रहा गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल, अगले 5 दिन बंद रहेंगी ये सड़कें
- Mahant Nritya Gopal Das: अयोध्या राम मंदिर में प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, महंत नृत्य गोपाल दास ने जलाई 108 फुट की अगरबत्ती