India News(इंडिया न्यूज), T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का 19 वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मुकाबले को भारत ने 6 रनों से जीत लिया। टॉस हार पहले बल्लेबाजी करनो उतरी भारत की शुरुवात खराब रही। भारत पूरे 20 ओवर नहीं खेल सका और 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सका। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सका। इसे ही लेकर आज इंडिया न्यूज ने अपने प्राइम टाइम शो आकड़े हमारे फैसला आपका में जनता से कुछ सवाल किया। जिसके जवाब कुछ इस प्रकार हैं।
1. ICC टूर्नामेंट में टीम इंडिया, पाकिस्तान को हरा देती है, कारण?
- बेहतर टीम-45%
- मज़बूत जज़्बा-21%
- मनोवैज्ञानिक दबाव-17%
- सभी-14%
- कह नहीं सकते-3%
2. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में टीम इंडिया की बड़ी कमज़ोरी क्या रही?
- बैटिंग-71%
- बॉलिंग-2%
- फील्डिंग-19%
- कह नहीं सकते-8%
3. आपको ज़्यादा ख़ुशी कैसे मिलती है, भारत वर्ल्ड कप जीतता है तब या भारत, पाकिस्तान को हराता है तब?
- वर्ल्ड कप जीत के साथ पाक की हार-80%
- अगर कोई एक तो पाक पर जीत-18%
- कह नहीं सकते-2%
4. पाकिस्तान पर भारत की जीत को बुमराह ने मुमकिन किया नहीं तो भारत के हाथ से मैच निकल गया था?
- हां-89%
- नहीं-7%
- कह नहीं सकते-4%
5. पाकिस्तान के खिलाफ विराट के प्रदर्शन को लेकर आपकी क्या राय है?
- निराश किया-36%
- ठीक खेला-23%
- बदकिस्मती से आउट-34%
- कह नहीं सकते-7%