होम / BJP Candidate List for UP Election 2022 Live Updates भाजपा के 107 उम्मीदवारों की सूची जारी, योगी अयोध्या से नहीं गोरखपुर शहर से होंगे उम्मीदवार

BJP Candidate List for UP Election 2022 Live Updates भाजपा के 107 उम्मीदवारों की सूची जारी, योगी अयोध्या से नहीं गोरखपुर शहर से होंगे उम्मीदवार

Amit Gupta • LAST UPDATED : January 15, 2022, 2:23 pm IST

BJP Candidate List for UP Election 2022 Live Updates बीजेपी विधायक लिस्ट 2022

BJP Candidate List for UP Election 2022: आखिरकार बसपा और सपा की सूची के बाद भाजपा ने भी अपनी ओर से 107 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची को काफी मशक्कत के बाद जारी किया गया है। इस बार 21 नए चेहरों को मौका दिया गया है तो कुछ दावेदारों के टिकट काट दिए गए है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और डिप्टी सीएम केशव मौर्य सिराथू से उम्मीद होंगे। पहले कयास थे कि योगी अयोध्या से किस्मत आजमाएंगे। इस बार 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP Candidate List

BJP Candidate List
BJP Candidate List
BJP Candidate List
BJP Candidate List
BJP Candidate List
BJP Candidate List
BJP Candidate List
BJP Candidate List

पहले चरण में 57, दूसरे में 48 उम्मीदवार तय

इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि अयोध्या से किस्मत आजमाएंगे। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए हैं।

इन महानुभावों को कर दिया दरकिनार

  • एत्मादपुर राम प्रताप सिंह
  • आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर
  • फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदय भान सिंह
  • फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा
  • बेहट नरेश सैनी इखढ छोड़कर गए हैं
  • नुक्कड़ में डा धन सिंह सैनी इखढ छोड़कर गए हैं
  • अलगीढ़ बरौली ठाकुर दल वीर सिंह
  • अमरोहा से विधायक संगीता चौहान
  • मेरठ की सिवालखास, जितेंद्र सतवाई
  • मेरठ कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल
  • खेरागढ़ महेश गोयल

पांच साल का काम दिखाएंगे जनता को

भाजपा के प्रवक्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जनता के बीच वे अपने काम को लेकर जाने वाले हैं। यूपी में सबसे ज्यादा गरीबों के मकान यूपी में बने हैं। घर-घर बिजली, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ भी यूपी को मिला है। गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज यूपी और केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया। गरीब कल्याण की इन योजनाओं से मोदी शासन पर भरोसा बढ़ा है। योगी की सरकार ने पिछले 5 साल में दंगाइयों पर नकेल कसी।

बसपा के 53, सपा-रालोद के 29 उम्मीदवारों की घोषणा

भ्रष्टाचारियों पर नकेल है। प्रदेश की बहू-बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। हमें पूरा भरोसा है कि 2022 के इस महापर्व में पुन: जनता हमें आशीर्वाद देगी। इससे पहले आज मायावती बसपा के 53 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन ने 29 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम जारी होने का इंतजार कर रही थी।

Candidate List for UP Election 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव  (From where will Chief Minister Yogi Adityanath contest elections)

पहले तीन चरण के उम्मीदवारों के नाम फाइनल- सूत्र

गाजियाबाद में नहीं होगा ज्यादा फेरबदल

उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। वहीं यह सूचना मिली है कि गाजियाबाद में भाजपा हाईकमान ने सभी पांचों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने पुराने प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। ऐसे में साहिबाबाद सीट से सुनील शर्मा, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, मोदीनगर से डा. मंजू शिवाज, मुरादनगर से अजित पाल त्यागी और लोनी से नंदकिशोर गुर्जर फिलहाल बीजेपी विधायक हैं और उन पर भाजपा दोबारा दांव खेल सकती है।

BJP Candidate List for UP Election 2022 : मथुरा से पंकज सिंह और नोएडा से पंकज तय 

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा से श्रीकांत शर्मा (Mathura bjp candidate shrikant sharma)

और नोएडा से पंकज सिंह (Noida bjp candidate pankaj singh) का टिकट लगभग फाइनल हो चुका है। भाजपा पहले फेज के लिए कभी भी लिस्ट जारी कर सकती है।

Lucknow, Jan 10 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath arrives to attend the party meeting in view of UP assembly election 2022, at BJP headquarters, in Lucknow on Monday. (ANI Photo)

सीएम योगी का खिचड़ी पर खेला, दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मकर संक्रांति पर गोरखपुर (Gorakhpur) में एक दलित परिवार अमृत लाल के घर भोजन किया। अमृत लाल भाजपा कार्यकर्ता हैं। योगी ने उनके घर पर मकर सक्रांति के मौके पर जमीन में बैठकर भोजन किया। सीएम योगी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। (CM Yogi Played on Khichdi)

भोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में योगी ने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर मैं इस अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता अमृत लाल भारती और उनके परिवार के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे खिचड़ी खाने के लिए अपने घर आमंत्रित किया। वह यहां सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे हैं। खिचड़ी सहभोज के कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने विकास, समृद्धि और राष्ट्रवाद के अभियान को आगे बढ़ाने, सामाजिक समानता के मंत्र को अपनाते हुए और पीएम मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद और धर्म सिंह सैनी सपा में शामिल

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में अखिलेश यादव की मौजूदगी में मौर्य ने सपा जॉइन की। उनके साथ भाजपा से इस्तीफा दे चुके विधायक अमर सिंह चौधरी, भगवती सागर, ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, दिनेश शाक्य, मुकेश वर्मा भी सपा के मंच पर मौजूद हैं।

पहले चरण में कहां होगी वोटिंग Bjp candidate list 2022 up

Bharatiya Janata Party candidate list 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (up election 2022) के लिए पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 10 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Must Read: Congress Candidate Up List: यूपी में 403 विस सीटें, कांग्रेस 150 से 160 महिला उम्मीदवारों को उतार सकती है मैदान में

Bharatiya Janata Party Candidate list 2022 first

यहां वोटिंग 10 फरवरी को होगी। बता दें कि कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। सपा-रालोद गठबंधन ने गुरुवार को अपने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

Bjp candidate list 2022 up

दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए लिस्ट लगभग तैयार कर ली है। इस दौरान पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Bjp seats in up 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। चर्चा इस बात की भी है कि भाजपा सीएम योगी को दो सीटों से चुनाव लड़ा सकती है। भाजपा को छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वह 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

up election Bharatiya Janata Party candidate list 2022

उत्तर प्रदेश भाजपा से अब तक 14 नेताओं ने भाजपा का दामन छोड़ दूसरी पार्टियों के साथ हो गए हैं। इसमें तीन कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। ये सभी नेता समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले हैं। यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरूआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा।

कांग्रेस को दांव पड़ सकता उल्टा

  • अगर कांग्रेस के लिहाज से पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2007 विस चुनावों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 36 महिला उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनमें से केवल एक को जीत मिली। वहीं 2002 विस चुनावों में कांग्रेस ने सर्वाधिक 34 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया लेकिन उनमें से दो ही चुनाव जीतीं।

  • केवल 2017 में ये ट्रेंड अलग नजर आया था, जब सबसे ज्यादा महिला उम्मदीवार उतारने वाली पार्टी बीजेपी चुनावों की विजेता बनकर उभरी थी। 2017 को छोड़ दें, तो 2000 के बाद से सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार उतारने वाली कोई भी पार्टी विजेता बनकर नहीं उभरी है।

  • 2017 को छोड़कर 2000 के बाद से यूपी में हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार उतारने वाली पार्टी की तुलना में विजेता बनने वाली पार्टी की महिलाओं ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया।
  • 2012 यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 46 महिला कैंडिडेट उतारे थे, जिनमें से केवल आठ ही चुनाव जीत पाई थीं। वहीं उस चुनाव में विजेता बनकर उभरी समाजवादी पार्टी ने 41 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया था और उनमें से 21 ने जीत हासिल की थी।

  • इसी तरह 2007 यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 37 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक को ही जीत मिल पाई। वहीं दूसरी ओर उन चुनावों में विजेता बनी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 16 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था और उनमें से 12 महिलाओं ने बाजी मार ली थी।
  • 2002 यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने सर्वाधिक 34 महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन उनमें से केवल 2 ही चुनाव जीत पाईं। वहीं दूसरी ओर उन चुनावों में जीत दर्ज करने वाली समाजवादी पार्टी ने 29 महिला कैंडिडेट पर दांव लगाया और उनमें से 14 ने जीत दर्ज की।

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.