होम / इस दिन से शुरु हो रहा है भगवान विष्णु का प्रिय माह कार्तिक मास, जानिए तिथि और इसका महत्व

इस दिन से शुरु हो रहा है भगवान विष्णु का प्रिय माह कार्तिक मास, जानिए तिथि और इसका महत्व

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 30, 2022, 5:24 pm IST

Kartik Month 2022: – भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक मास का काफी अधिक महत्व है। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु के साथ उनके अन्य अवतारों की पूजा करना काफी लाभकारी माना जाता है। बता दें, कार्तिक मास में स्नान और दान का काफी अधिक महत्व है। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु जल में ही वास करते हैं। इसी वजह से स्नान और दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जानिए कार्तिक मास कब से हो रहे हैं शुरू और इसका क्या है महत्व।

इस दिन से शुरू हो रहा कार्तिक मास 2022

आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के बाद कार्तिक मास शुरु हो सकता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल 2022 में कार्तिक मास 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।

कार्तिक मास का महत्व

भगवान विष्णु के प्रिय माह में से एक कार्तिक मास हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने से देव तत्व मजबूत होता है। इस मास में भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजा करना फलदायी माना जाता है। इसके अलावा इस माह गंगा स्नान, दीप दान, यज्ञ, दान आदि करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। इस पूरे में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, कार्तिक पूर्णिमा जैसे व्रत त्योहार पड़ते हैं।

कार्तिक मास में तुलसी पूजन का महत्व

कार्तिक मास में भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी पूजन का भी अधिक महत्व है। इस पूरे माह में शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही कार्तिक मास में ही तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह किया जाता है। जिसे तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है।

 

ये भी पढ़े:- सुहागिन करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग के वस्त्र, शुभ फलों की मिलेगी प्राप्ती – India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.