होम / Nariyal Ke Totke: अगर नहीं रूकते हैं हाथ में पैसे, तो मां लक्ष्मी को इन उपायों से करें खुश

Nariyal Ke Totke: अगर नहीं रूकते हैं हाथ में पैसे, तो मां लक्ष्मी को इन उपायों से करें खुश

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 7, 2022, 6:32 pm IST

Nariyal Ke Totke: हिंदू धर्म में शुभ कार्य और पूजा पाठ में नारियल का इस्तेमाल तो किया जाता है। नारियल को श्रीफल माना जाता है। पूजा में नारियल के बिना कलश स्थापना अधूरी मानी जाती है। हर शुभ कार्य से पहले नारियल फोड़ना शुभ माना जाता है। आज हम आपको नारियल के कुछ टोटके बताएंगे, जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।

माता लक्ष्मी को प्रिय होता है नारियल

ऐसा माना जाता है कि नारियल में त्रिदेवों का वास होता है। हर मांगलिक कार्यों में नारियल का इस्तेमाल होता है। ये श्रीफल विशेष रूप से माता लक्ष्मी को प्रिय होता है। ऐसे में अगर आप नारियल से जुड़े कुछ खास उपाय करके मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। धन संबंधी समस्या को दूर करने में ये नारियल के टोटके बहुत ही उपयोगी होते हैं।

दूर होगी आर्थिक समस्या

अगर आपके हाथ में पैसे नहीं बचते हैं। तो फिर शुक्रवार को सुबह नहाने के बाद लाल कपड़े पहनें। फिर माता लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी को जटा वाला नारियल, कमल का फूल, दही, सफेद मिठाई और सफेद कपड़ा अर्पित करें। इसके बाद पूजा में चढ़ाए हुए नारियल को साफ लाल रंग के वस्त्र में लपेट दें। फिर इसे ऐसी जगह पर रखें जहां पर किसी की भी नजर नहीं पड़े। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

घर से दूर करेगा नकारात्मकता

इसके अलावा नारियल पर काजल का टीका लगाएं। जिसके बाद इस नारियल को घर के हर कोने में लेकर जाएं। फिर बाद में इसे नदी में बहा दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर हो होती है। इसके साथ घर के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ने लगता है।

ग्रह दोष होंगे शांत

अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु का दोष है। तो फिर नारियल के टोटकों से इन्हें दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए शनिवार को नारियल के दो भाग करें। फिर इनमें चीनी भर दें। इसके बाद किसी सुनसान जगह पर नारियल को जमीन पर गाड़ दें। ऐसा कहा जाता है कि जमीन में रहने वाले कीड़े जितना इसे खाते हैं वैसे-वैसे ही ग्रह दोष खत्म होने लगता हैं।

Also Read: दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं झाड़ू के ये उपाय

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.