<
Categories: एस्ट्रो

Shani Asta 2026: 13 मार्च से शनि देव होने जा रहे हैं अस्त, अगले 41 दिनों तक इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Shani Asta 2026:  शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में अस्त हो रहें हैं, इसके बाद वे 41 दिनों तक  अस्त ही रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि अस्त होते हैं तो यह समय कुछ लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है, वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

Shani Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना जाता है और उनकी चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर देखा जाता है. ग्रह गणना के अनुसार 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर शनि मीन राशि में अस्त हो जाएंगे. इसके बाद वे 22 अप्रैल तक, यानी लगभग 41 दिनों तक, इसी अवस्था में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों को राहत मिल सकती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा भी रह सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है.

कर्क राशि

शनि के अस्त होने के बाद कर्क राशि के जातकों को अपने फैसलों में काफी सावधानी बरतनी होगी. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय परेशानी बढ़ा सकता है. इस समय गुस्सा और अहंकार से दूर रहना बेहतर रहेगा. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. कामकाज के क्षेत्र में कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं और पारिवारिक माहौल में भी तनाव महसूस हो सकता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी शनि की यह स्थिति बहुत अनुकूल नहीं मानी जा रही. निजी जीवन के साथ-साथ कामकाज में भी रुकावटें आ सकती हैं. मेहनत करने के बावजूद परिणाम मिलने में समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. इस दौरान खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. फिलहाल बड़े निवेश से बचना और आय के नए स्रोतों पर ध्यान देना समझदारी होगी.

मकर राशि

शनि  मकर राशि के स्वामी माने जाते हैं,इसलिए मकर राशि के लोगों के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है,जो काम तेजी से आगे बढ़ रहे थे, उनमें अचानक रुकावट आ सकती है. पैसों का प्रवाह धीमा पड़ सकता है और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Delhi Rain: दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! बारिश के साथ आंधी-तूफान, जाने इस हफ्ते कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 31 मार्च को दिन के समय तापमान में गिरावट देखी…

Last Updated: April 1, 2026 06:35:22 IST

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल ने मारी अचानक यू-टर्न! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा डबल वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 06:11:35 IST

Petrol Diesel Price Today: आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम! राहत की बारिश या महंगाई का तूफान? जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 06:07:19 IST

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST