होम / Chandra Grahan 2022: साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के दिन इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Chandra Grahan 2022: साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के दिन इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 5, 2022, 12:46 pm IST

Chandra Grahan 2022: कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 के दिन लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला ये ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण 8 नवंबर के दिन शाम को 5:32 बजे शुरू होगा और 6:18 पर समाप्त हो जाएगा। वहीं, इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9:21 बजे से शुरू होगा और 6:18 बजे समाप्त हो जाएगा। साल के इस आखिरी चंद्र ग्रहण का प्रभाव इन राशियों पर पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों की मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। इस दौरान दैनिक रोजगार को आप लेकर टेंशन ले सकते हैं। दांपत्य और प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति भी पैदा होने के आसार हैं। इस दौरान आपके माता-पिता को कष्ट हो सकता है।

वृषभ राशि  

वृषभ राशि के जातक घर व वाहन सुख को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। इस दौरान आपको सुख में कमी आएगी और नींद की बीमारी बढ़ेगी। आंतरिक शत्रुओं बढ़ेंगे लेकिन अंत में जीत हासिल होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का मन इस दिन अशांत रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान अकारण तनाव बढ़ सकता है। माता या पिता को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्व होगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के मनोबल और स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति है। पेट और पैर की समस्याएं बढ़ेंगीय़ इस दौरान विवाद में न पड़ें और अपनी वाणी पर कंट्रोल करें

कन्या राशि

कन्या राशि के वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। ऐसे में किसी से भी सोच-समझ कर बात करें। आय के साधनों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस दौरान माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके अलावा सुख में अड़चन आ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को मानसिक स्वास्थ्य में अवरोध की स्थिति बनेगी। माता को किसी कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। दांपत्य और प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बनेगी। परिश्रम में भी अवरोध की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि

मनोबल और स्वास्थ्य के चलते मन अप्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपका मन अशांत रहेगा और आपको हर समय ये एहसास होगा कि कुछ हुआ है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अचानक से क्रोध बढ़ सकता है। ऐसे में आप खुद पर नियंत्रण रखें। दांपत्य सुख और प्रेम संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। शिक्षा में रूकावट पैदा होगी। माता या पिता को किसी कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। संतान को लेकर मन बेचैन रहेगा।

मकर राशि

इन लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में मन अप्रसन्न रहेगा। आय के साधनों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। माता और पिता के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों में संतान को लेकर चिंता रहेगी। मनोबल में अवरोध उत्पन्न हो सकता ह।. इस दौरान आपके भाई-बहनों और मित्रों को कष्ट पहुंच सकता है। इस दौरान अपनी वाणी ध्यान दें।

Also Read: कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें किस दिन मनाई जायेगी देव दिपावली

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.