India News (इंडिया न्यूज़), Cyber Fraud: इन दिनों साईबर अपराध तेजी से अपना पैर पसार रहा है। इससे कोई भी देश अछूता नहीं है। एक ताजा मामला आया है अमेरिका से जहां एक 24 वर्षीय भारतीय नागरिक को साईबर फ्रोड के मामले में अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम सुखदेव वैद है।
सुखदेव पर आरोप है कि उसने अमेरिकी राज्य मोंटाना में एक बुजुर्ग महिला से 150,000 डॉलर की ठगी की गई है। सुखदेव वैद को मंगलवार को वायर धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराया गया है। जिसके लिए अधिकतम 20 साल की जेल, 250,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है साथ ही और तीन साल तक निगरानी में रिहाई का सामना करना पड़ा।
मीडिया में मौजूद खबरों के अनुसार वैद को आगे की कार्यवाही लंबित रहने तक हिरासत में लिया गया है और उसकी सजा 14 फरवरी, 2024 को तय की गई है।
अभियोजन पक्ष ने अदालत में आरोप लगाया कि भारत से निकला एक बड़ा उद्यम अमेरिका में बुजुर्गों से पैसे चुराने में काम में शामिल था। फरवरी में, उत्तर पश्चिम मोंटाना के एक शहर कालीस्पेल में विभिन्न जालसाजों ने जेन डो नाम की 73 वर्षीय महिला से 150,000 डॉलर चुरा लिए। इस अपराध को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने जेन डो के कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पॉप-अप नोटिस भेजा। जो कि एक ‘हैक’ करने के लिए था। फिर अपराधियों ने डो को ग्राहक सहायता के लिए एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया था। डो ने ठीक वैसा ही किया। धोखेबाजों ने पीड़ित के बैंक खातों से नकदी निकालने का निर्देश दिया। महिला ने वैसा ही किया।
जांच से पता चला कि जालसाजों ने अल्ट्राव्यूअर का उपयोग करके दूर से डो के कंप्यूटर तक पहुंच बनाई, जिसे उन्होंने उसके कंप्यूटर पर इंस्टॉल किया था। अगस्त में वायर धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराया गया और सजा लंबित है। अदालत अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों और अन्य वैधानिक कारकों पर विचार करने के बाद किसी भी सजा का निर्धारण करेगी।
यह भी पढ़ें:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.