होम / Mahindra Electric SUVs: महिंद्रा 2024 से लॉन्च करेगी फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक एसयूवी, टाटा से होगा मुकाबला

Mahindra Electric SUVs: महिंद्रा 2024 से लॉन्च करेगी फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक एसयूवी, टाटा से होगा मुकाबला

DIVYA • LAST UPDATED : June 14, 2023, 5:15 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mahindra Electric SUVsनई दिल्ली: महिंद्रा ने 15 अगस्त, 2022 को 5 नई इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट पेश किए थे। इन फ्यूचरिस्टिक कारों को कंपनी की XUV और BE सब-ब्रांड के तहत लॉन्च किया जाएगा। इंडियन एसयूवी स्पेशलिस्ट महिंद्रा XUV के नेमप्लेट के साथ XUV.e8 और XUV.e9 को मार्केट में उतारेगी। वहीं BE के नाम से BE.05, BE.07 और BE.09 कारें आयेंगी। इन पांचों कारों की लॉन्चिंग 2024 के अंत से शुरू हो जाएगी।
महिंद्रा नई एसयूवी को न्यू बोर्न इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर डेवलप करेगी। Born-EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी XUV.e8

Mahindra XUV.e8, PC- Social Media
Mahindra XUV.e8, PC- Social Media

महिंद्रा की 5-डोर थार, XUV300 फेसलिफ्ट और बोलेरो नियो प्लस समेत कई एसयूवी की टेस्टिंग जारी है। इसके अलावा कंपनी XUV.e8 और BE.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग भी शुरू कर चुकी है। बता दें कि महिंद्रा XUV.e8 को XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर पेश करेगी।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी की टाइमलाइन

Mahindra BE.05 SUV, PC- Social Media
Mahindra BE.05 SUV, PC- Social Media

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की लॉन्चिंग 2024 से शुरू हो जाएगी। महिंद्रा सबसे पहले दिसंबर 2024 में XUV.e8 को लॉन्च करेगी। इसके बाद अप्रैल 2025 में XUV.e9 मार्केट में आएगी। वहीं BE के नाम से पहली एसयूवी BE.05 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसके एक साल बाद अक्टूबर 2026 में कंपनी BE.07 को लॉन्च करेगी। महिंद्रा इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों में 60-80 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है। ये सभी कारें RWD और AWD सिस्टम के साथ आयेंगी।

टाटा की बढ़ेगी चुनौती

भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स का एकतरफा राज है। कंपनी अपनी नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और टियागो ईवी को साथ ईवी कार मार्केट के बड़े हिस्से पर कब्जा रखती है। महिंद्रा ने हाल ही में टाटा से मुकाबला करने के लिए XUV400 EV को लॉन्च किया था। ऐसे में अब महिंद्रा की 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने के बाद दोनों कंपनियों में जबरदस्त मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें- इन्फिनिक्स ने लॉन्च किया 108MP वाला सस्ता फोन, जानें क्या हैं फीचर्स

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

इंटरनेशनल सितारों से मिली Alia Bhatt, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल – Indianews
Endometriosis: क्या है एंडोमेट्रियोसिस? जानें इसके लक्षण और प्रभाव-Indianews
Akshay Kumar के साथ रोमांस करती दिखेंगी Alia Bhatt, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री! -Indianews
ICMR Dietary Guidelines: भोजन से पहले और बाद में चाय या कॉफी पीना होगा हानिकारक, जानें मेडिकल पैनल ने क्यों कहा ऐसा-Indianews
आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच Ananya Panday ने थ्रोबैक तस्वीरें की शेयर, फैंस से की यह अपील -Indianews
वायरल हुआ Shahrukh की नई फिल्म से लुक, डेंजर किरदार में नजर आएगे एक्टर – Indianews
Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के सीएम सुक्खू पर किया कटाक्ष, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT