Diwali 2022 Maruti Suzuki Grand Vitara: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड एसयूवी (Grand Vitara Hybrid SUV) के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। ये टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर (Toyota Urban Cruiser Highrider) पर बेस्ड है और कंपनी की ये पहली कार है। जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन विकल्प में भी उपलब्ध है। अब इस कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 12.11 लाख रुपये (ऑन-रोड दिल्ली) से शुरू होती है और 22.66 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप भी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि इसकी कितनी ईएमआई जाएगी।
वेरिएंट
|
ऑन-रोड कीमत (दिल्ली)
|
अवधि
|
डाउन पेमेंट
|
ब्याज दर
|
ईएमआई
|
Sigma
|
12.11 लाख
|
5 साल
|
1,21,000 रुपये
|
10%
|
23,163 रुपये
|
Delta
|
13.77 लाख
|
5 साल
|
1,38,000 रुपये
|
10%
|
26,335 रुपये
|
Delta AT
|
15.49 लाख
|
5 साल
|
1,55,000 रुपये
|
10%
|
29,628 रुपये
|
Zeta
|
16.06 लाख
|
5 साल
|
1,61,000 रुपये
|
10%
|
30,695 रुपये
|
Zeta AT
|
17.78 लाख
|
5 साल
|
1,78,000 रुपये
|
10%
|
33,989 रुपये
|
Alpha
|
17.78 लाख
|
5 साल
|
1,78,000 रुपये
|
10%
|
33,989 रुपये
|
Alpha dual tone
|
17.96 लाख
|
5 साल
|
1,80,000 रुपये
|
10%
|
34,336 रुपये
|
Alpha AT
|
19.50 लाख
|
5 साल
|
1,95,000 रुपये
|
10%
|
37,282 रुपये
|
Alpha AWD
|
19.50 लाख
|
5 साल
|
1,95,000 रुपये
|
10%
|
37,282 रुपये
|
Alpha AT dual tone
|
19.68 लाख
|
5 साल
|
1,97,000 रुपये
|
10%
|
37,630 रुपये
|
Alpha AWD dual tone
|
19.68 लाख
|
5 साल
|
1,97,000 रुपये
|
10%
|
37,630 रुपये
|
Zeta+
|
20.76 लाख
|
5 साल
|
2,08,000 रुपये
|
10%
|
39,686 रुपये
|
Zeta+ dual tone
|
20.94 लाख
|
5 साल
|
2,09,000 रुपये
|
10%
|
39,686 रुपये
|
Alpha+
|
22.48 लाख
|
5 साल
|
2,25,000 रुपये
|
10%
|
42,980 रुपये
|
Alpha+ dual tone
|
22.66 लाख
|
5 साल
|
2,27,000 रुपये
|
10%
|
43,327 रुपये
|
यहां हमने लगभग 10% डाउन पेमेंट और बैंक ब्याज दर को 10% रखा है। इसके साथ हमने लोन की अवधि भी 5 साल चुनी है। हालांकि आप अपनी मर्जी से ज्यादा डाउन पेमेंट, कम ब्याज दर और लोन अवधि को बदल सकते हैं। अगर आप ज्यादा डाउन पेमेंट का भुगतान करते हैं तो आपकी मासिक किस्त (ईएमआई) घट जाएगी।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की इस समय में एंट्री-लेवल सिग्मा वैरिएंट की कीमत 10.45 लाख रुपये है और रेंज-टॉपिंग अल्फा+ हाइब्रिड डुअल टोन वेरिएंट के लिए 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हालांकि, मारुति एसयूवी की ऑन-रोड (दिल्ली) कीमत फिलहाल 12.11 लाख रुपये से 22.66 लाख रुपये के बीच है।
मान लीजिए आप इसका बेस मॉडल Sigma खरीदते हैं, जिसकी इस समय में ऑन-रोड (दिल्ली) कीमत 12.11 लाख रुपये है। और अगर आप इसकी ऑन-रोड (दिल्ली) कीमत में से 1.21 लाख रुपये का भुगतान डाउन पेमेंट के रूप में करते हैं, तो आपको 60 महीने (5 साल) की अवधि के लिए 23,163 रुपये का ईएमआई के रूप में भुगतान करना होगा। यानी कुल मिलाकर आप डाउन पेमेंट के अलावा 13.89 लाख रुपये का पेमेंट करेंगे।
ये भी पढ़े:- Top Best Selling Cars: सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा बिकी ये 5 टॉप गाड़ियां, जानें कौन सबसे आगे – India News
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.