India News (इंडिया न्यूज), Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर ऑफ रोड एसयूवी  साउथ अफ्रीका  में धमाल मचाने को तैयार है। यानि इसे साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले भारत में इसकी लॉन्चिंग हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार कार को  भारत से एक्सपोर्ट भी किया जा चुका है। बता दें कि Maruti Suzuki Jimny में कई बदलाव के साथ लॉन्च किए  गए हैं। जिसमें रंग को तो बदला ही गया है इसके साथ ही इसके फीचर में भी काफी कुछ चेंजेज देखने को मिल रहे हैं।

मिला ये रंग

बता दें कि अफ्रीका में इस एसयूवी  मिलिट्री ग्रीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। अभी फिलहाल हमारे देश में उपलब्ध नहीं है। रंगों के अलावा इसके भारतीय वेरिएंट को रिअसेम्बल किया जायेगा।

इसके फीचर की बात करें तो 5 डोर जिम्नी में 6 प्लेट वाली ग्रिल, वॉशर के साथ सर्कुलर एलईडी हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स, 20 इंच अलॉय व्हील्स, ड्रिप रेल जैसे कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा फ्रंट सीट्स के बीच में टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील और पावर विंडो बटन शामिल हैं।

क्या है कीमत

अगर आप  इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके कीमत पर भी नजर डाल लेना चाहिए। हमारे देश में  मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी की कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 15.05 लाख रुपये के बीच है।

बता दें कि इसकी टक्कर फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां से हो रहा है। जो भारतीय मार्केट में पहले से ही अपनी पकड़ बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें:-