Audi New Logo: सुपर लग्जरी कार निर्माता ऑडी के छल्लों वाले लोगो के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दूर से आते कार को भी इस लोगो की वहज से लोग पहचान लेते है। वहीं अब खबर आ रही है कि ऑडी ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं, जिससे इसे डिजिटल रूप मिला है। बता दें कि ऑडी ने अपनी कारों में इस्तेमाल के लिए नया 2डी बैज पेश किया है, जो पहले से शार्प और नए एज के साथ आया है। कार निर्माता के मुताबिक, इसे 2016 से प्लान किया जा रहा है और अब जाकर इसे पेश कर दिया गया है।
वहीं आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब ऑडी के लोगो में बदलाव हुआ है। इससे पहले कुल 11 बार इस लोगो को बदला जा चुका है। तो यहां जानिए कि इससे पहले कब-कब ऑडी लोगो को बदला गया और इनकी क्या वजह थी।
प्री-लॉन्च लोगो (1909)
ऑडी ब्रांड की शुरुआत 16 जुलाई, 1909 से हुई थी। इस समय ऑडी किसी चार रिंग में न आकर अपने नाम के लोगो के साथ आती थी। असल में यह ऑडी के संस्थापक का उपनाम है, जिसका अर्थ है “सुनो।”
1909 – 1910
ऑडी नाम का लोगो इसकी कारों के प्री-लॉन्च के समय इस्तेमाल किया गया था, लेकिन जब असल में कारों की लॉन्चिंग की गई तो इसमें एक नया लोगो देखने को मिला। यह काले और सफेद रंगों में डिजाइन किया लोगो था, जिसमें काला त्रिकोण बना था और इसके अंदर कंपनी का नाम दिया गया था। इसके ऊपर नंबर वन जैसा प्रतीक था, जिसका मतलब था कि ऑडी कारें बाजार में सबसे आगे हैं।
1910 – 1932
इस समय बदला गया ऑडी लोगो पहले से काफी मिलता-जुलता था, बस इसके त्रिकोण में लिखे गए कंपनी के नाम के फॉन्ट को बदल दिया गया, ताकि इसे आसानी से समझा जा सके।
1932 – 1949
1932 से ऑडी कारों में चार रिंग वाले लोगो को शामिल किया गया। इसके पीछे का कारण था ऑडी का तीन कंपनियों के साथ मर्जर होना। ऐसे में ये कार रिंग साथ में आए चार कंपनियों-हॉर्च, वांडरर, डीकेडब्ल्यू और ऑडी के प्रतीक के रूप में थे।
1949 – 1969
इस दौरान ऑडी लोगो के चार रिंग के बीच में ‘ऑटो यूनियन’ शब्द को जोड़ा गया। यह लोगो इन कंपनियों की एकता और संघ की जबरदस्त ताकत को भी दिखते थे।
1969
1969 में आए लोगो को सिर्फ एक साल तक ही रखा गया। इस साल ऑडी के साथ NSU Motorenwerke AG ने साझेदारी की और चार रिंग वाले लोगो की बड़ा काला आयत वाला लोगो लाया गया। उस पर एक सफेद ऑडी एनएसयू लिखा हुआ था।
1969 – 1978
इस समय ऑडी फॉक्सवैगन ग्रुप के अंदर आ चुकी थी, जिस वजह से एक बार फिर ऑडी का लोगो बदला गया। इसे एक साथ जोड़कर चार अंगूठियों के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें नीले रंग का इस्तेमाल हुआ और ऑडी नाम लोगो से गायब हो गया।
1969 – 1978
इस समय ऑडी फॉक्सवैगन ग्रुप के अंदर आ चुकी थी, जिस कारण एक बार फिर ऑडी का लोगो बदला गया। इसे एक साथ जोड़कर चार अंगूठियों के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें नीले रंग का इस्तेमाल हुआ और ऑडी नाम लोगो से गायब हो गया।
1995 – 2009
1995 में ऑडी लोगो के साथ जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। इसमें पहली बार चांदी के छल्ले दिखाई दिए, जो 3D इफेक्ट के साथ आता है। साथ ही उनके नीचे ऑडी लेटरिंग दिया गया। ऑडी को लाल रंग में ही रखा गया।
2009 – 2016
2009 में ऑडी के नाम में बदलाव हुआ और सिल्वर छल्ले के साथ लाल रंग का ऑडी खिसकर बाईं तरह हो गया। इसका साइज भी पहले से छोटा कर दिया था।
2016- 2022
2016 में डिजाइनरों ने ऑडी लोगो को काफी सरल बना दिया। इसे काला रंग दिया गया और 3D इफेक्ट को हटा दिया गया। वहीं, रिंग लोगो सिल्वर से काले रंग में आ गया।
2022
अभी कुछ दिन पहले ही ऑडी के नए लोगो को पेश किया है, जो कि 2D ग्राफिक्स के साथ आया है। इस लोगो के साथ किसी भी क्रोम को नहीं रखा गया है। साथ ही इसमें हाई-कंट्रास्ट ब्लैक एंड व्हाइट लुक को शामिल किया गया है। यह लोगो को किसी 3D ग्राफिक्स की तरह लुक देता है।