होम / Reliance AGM 2023 : आ रहा Jio का सस्ता 5G फोन! जानिए कब

Reliance AGM 2023 : आ रहा Jio का सस्ता 5G फोन! जानिए कब

Reepu kumari • LAST UPDATED : August 13, 2023, 9:21 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Reliance AGM 2023: रिलायंस कंपनी हर साल एनुअल जनरल मीटिंग रखता  है।  जिसमें कंपनी कोई ना कोई नए प्रोडक्ट को लाने का ऐलान करती है। इस बार Reliance AGM 2023 होने से पहले ही चर्चाएं तेज हो गई हैं कि इस साल कंपनी की ओर से Jio Phone 5G को लेकर कोई बड़ा ऐलान  किया जा सकता है।

आपको बता दें कि पिछले साल AGM 2022 के बाद से इस डिवाइस से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब इंडियन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दो नए Jio Mobile फोन्स को स्पॉट किया गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द दो नए हैंडसेट मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

सस्ता 5जी फोन कब आएगा

जानकारी के अनुसार लेटेस्ट BIS लिस्टिंग में जिन दो फोन का जिक्र है उनके मॉडल नंबर हैं, JBV161W1 और JBV162W1।

रिलायंस जियो के इस अर्फोडेबल 5जी फोन की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि  इस डिवाइस को इस महीने के अंत तक कंपनी की AGM 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT