होम / Rolls Royce layoff 2023: रॉल्स रॉयस में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी, जानिए इसका टाटा पर कैसे पड़ेगा प्रभाव

Rolls Royce layoff 2023: रॉल्स रॉयस में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी, जानिए इसका टाटा पर कैसे पड़ेगा प्रभाव

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 18, 2023, 4:09 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Rolls Royce layoff 2023: इन दिनों ब्रिटिश कंपनी रॉल्स रॉयस के लिए अच्छा नहीं चल रहा। क्योंकि रॉल्स में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी होने जा रही है। जहां कंपनी अपने जेट इंजन कारोबार की री-स्ट्रक्चरिंग कर रही है, क्योंकि कोविड के बाद से ही कंपनी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, कोविड-19 के बाद दुनियाभर में हवाई यातायात बाधित हुआ था। जिसके चलते कंपनी को लगातार रूप से डिमांड में कमी का सामना करना पड़ा है।

इतने कर्मचारियों की कर रहे छटनी

इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, ब्रिटेन के डर्बी में मुख्यालय वाली रॉल्स-रॉयस 2500 कर्मचारियों की छंटनी पूरी दुनिया में करने जा रही है। वैसे ये छटनी कहा और किस जगह पर किए जाएंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दे कि, रॉल्स रॉयस के दुनियाभर में 42,000 एम्प्लॉइज हैं। जिसमें करीब आधे सिर्फ ब्रिटेन में हैं।

जानिए Tata पर कैसे पड़ेगा प्रभाव?

वहीं इस छंटनी का सबसे बड़ा सवाल ये है कि, इस छटनी का टाटा पर कैसे प्रभाव पड़ेगा। जिसकी जानकारी के लिए बता दें कि, टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया के विस्तार के लिए 470 नए विमानों का ऑर्डर दिया है। इसमें करीब आधे विमानों की सप्लाई बोइंग करने वाली है। बोइंग को सिर्फ दो कंपनियों से इंजन की सप्लाई होती है। इसमें एक जीई और दूसरी रॉल्स रॉयस है। जिसके बाद अब देखने वाली बात ये होगी कि, इस छंटनी का असर क्या टाटा को विमान की डिलीवरी पर पड़ता है।

रॉल्स के सीईओ का बयान

बता दें कि, इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए रॉल्स के नए सीईओ ट्यूफान एर्जिन्बिल्गिच ने कहा कि, कंपनी अपने आप को नया बना रही है, जो भविष्य के लिए पूरी तैयार होगी। ये ट्रांसफॉर्मेशन कई सालों के लिए होगी। इससे पहले कंपनी ने 2020 में ग्लोबली 9,000 लोगों की छंटनी की थी। उस समय दुनियाभर में हवाई यातायात पूरी तरह बंद हो गया था। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि, इस छंटनी से उसे अपनी लागत को कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही सप्लाई चेन के डिले को कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.