होम / इस महंगाई के दौर में ये 4 ऐप बतायेगे कहा मिल रहा है सबसे सस्ता Petrol And Diesel

इस महंगाई के दौर में ये 4 ऐप बतायेगे कहा मिल रहा है सबसे सस्ता Petrol And Diesel

Mehak Jain • LAST UPDATED : April 26, 2022, 12:15 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Petrol And Diesel के दाम आज कल आसमान छू रहे है यह तो सब जानते ही है। आम जानते का इन बढ़ती कीमतों के साथ सारा बजट हिल जाता है। लोगो की इतनी कमाई नहीं हो पाती जितना उनका खर्चा बढ़ जाता है। आपको बता दे पेट्रोल और डीजल की कीमते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है। इसकी वजह इस पर लगाया जाने वाला टैक्स है यदि आप भी इस बढ़ती कीमत से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। क्योंकि हम आपको ऐसी ऐप के बारे में बताएंगे, जिससे आप ये जान सकते हैं कि सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिल रहा है।

इंडियनऑयल वन (IndianOil One)

IndianOil ONE ऐप को आप ऐपल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं इसके जरिए ना केवल पेट्रोल-डीजल के दाम के बारे में पता लगाया जा सकता है बल्कि आप इससे Indian गैस भी बुक कर सकते हैं।

इसमें आपके आसपास के पेट्रोल पंप को मिनी मैप पर दिखाया जाएगा। जिसमें आप किसी भी पेट्रोल पंप के लोकेशन पर क्लिक करके पेट्रोल और डीजल की कीमत के बारे में जान सकते हैं।

स्मार्टड्राइव (SmartDrive)

स्मार्टड्राइव ऐप बहुत काम की है। ये ऐप भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की है। इससे आप पेट्रोल-डीजल के रोज के रेट जान सकते हैं। आपको इससे लोकल फ्यूल स्टेशन का भी पता चल जाएगा। क्योंकि ये आपको उसकी लोकेशन बताएगी। मगर इस ऐप का सबसे बड़ा काम है ये बताना कि आपके आस-पास सस्ती कीमत पर कहां से फ्यूल खरीदा जा सकता है। जी हां यही वो ऐप है, जिस पर ये पता कर सकते हैं कि आस-पास कहां सस्ता फ्यूल मिल रहा है।

मयपेट्रोलपराइज़ (MyPetrolPrice)

इन ऐप्स के अलावा आप MyPetrolprice के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के रेट को चेक कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल कहां मिल रहा है।

मैपमाईफ्यूल (MapMyFuel)

मैपममाईफ्यूल क्राउडसोर्सड ऐप है, जिस पर आपको अन्य यूजर्स के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी शेयर करने की सुविधा मिलती है। इस ऐप पर सीएनजी से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होगी। आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, रिलायंस पेट्रोलियम, एस्सार पेट्रोलियम और शेल इंडिया वे कंपनियां हैं, जिनके स्टेशनों की जानकारी आपको इस ऐप पर मिल जाएगी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें :- Vivo X80 Series चीन में लॉन्च, जानिए कीमत और खास फीचर्स

यह भी पढ़ें :  Infinix Smart 6 भारत में 27 अप्रैल को करने वाला है डेब्यू, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.