होम / भारत में जल्द धूम मचाने आ रही हैं 13 सीट वाली ये 7-Seater SUV कार, जानें पूरी डिटेल

भारत में जल्द धूम मचाने आ रही हैं 13 सीट वाली ये 7-Seater SUV कार, जानें पूरी डिटेल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 10, 2022, 7:28 pm IST

Upcoming 7-Seater SUVs Cars in India: भारत में हमेशा से ही तीन-पंक्ति वाली SUVs को उनके जानदार स्टाइल, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े केबिन और ज्यादा प्रैक्टिकल होने के लिए सराहा जाता है। बता दें कि खरीदारों के पास अलग-अलग प्राइस रेंज में इस सेगमेंट में कईं विकल्प हैं। खबर है कि 2023 में कईं नए मॉडल भी आने वाले हैं। ऐसे में आपको जल्द ही लॉन्च होने वाली 7 सीटर SUVs के बारे में बताते हैं। इनमें FORCE GURKHA, MAHINDRA BOLERO NEO, TATA SAFARI FACELIFT और MG HECTOR PLUS FACELIFT शामिल हैं।

5-DOOR FORCE GURKHA

जानकारी के अनुसार, देश में जल्द ही 5-डोर फोर्स गुरखा की कीमतों की घोषणा की जाएगी। मॉडल को चार सीटिंग लेआउट- 6, 7, 9 और 13-सीटों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके 6-सीटर वेरिएंट में दूसरी और तीसरी पंक्तियों में कप्तान सीटें होंगी। साथ ही इसमें 7-सीटर वेरिएंट में बीच वाली पंक्ति में बेंच-टाइप सीटें और तीसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें होंगी।

TATA SAFARI FACELIFT

टाटा मोटर्स अगले साल की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सफारी को मिड-लाइफ अपडेट देगी। अपडेट के रूप में इसमें ADAS दिया जा सकता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी मिल सकती हैं। एसयूवी के इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा। हालांकि, इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

MAHINDRA BOLERO NEO PLUS

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस आने वाले महीनों में लॉन्च के लिए तैयार है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है। SUV को 7 और 9-सीट ऑप्शन में लाया जाएगा। इसमें थार से सोर्स किया गया 2.2L mHawk डीजल इंजन मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑफर किए जा सकते हैं।

MG HECTOR PLUS FACELIFT

एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को दिसंबर 2022 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी उसी समय अपडेटेड हेक्टर प्लस को भी रोल आउट करेगी। बताया जा रहा है कि 2023 एमजी हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट में ADAS मिल सकता है, जो ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स ऑफर करेगा।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.