Hindi News / Auto Technology / Trump Get Tiktok Back In India He Has Made This Special Plan With Musk

TikTok की होगी भारत में वापसी! ट्रंप और मस्क ने आपस में की खास बातचीत

TikTok: अमेरिकी कोर्ट ने TikTok पर बैन लगा दिया और फिर डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही एक कार्यकारी आदेश के जरिए TikTok को बैन से 75 दिनों की राहत दे दी गई। इन सबसे पता चलता है कि ट्रंप TikTok को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें एलन मस्क समेत कई दूसरे बड़े अमेरिकी कारोबारी इसे खरीदकर ट्रंप की मदद कर सकते हैं।

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

TikTok: अमेरिकी कोर्ट ने TikTok पर बैन लगा दिया और फिर डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही एक कार्यकारी आदेश के जरिए TikTok को बैन से 75 दिनों की राहत दे दी गई। इन सबसे पता चलता है कि ट्रंप TikTok को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें एलन मस्क समेत कई दूसरे बड़े अमेरिकी कारोबारी इसे खरीदकर ट्रंप की मदद कर सकते हैं।

जासूसी के आरोपों के बाद अमेरिकी कोर्ट ने TikTok पर बैन लगा दिया था। भारत में भी TikTok पर इसी तरह का आरोप लगा है, जिसके बाद सरकार ने जून 2020 में TikTok को भारत में बैन कर दिया था। अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर TikTok चीन के चंगुल से निकलकर अमेरिकी हो जाता है, तो क्या यह भारत में वापस आ सकता है? यहां हम ऐसी सभी संभावनाओं के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Apple यूजर्स के लिए गूड न्यूज, M5 चिप के साथ लॉन्च हो सकते हैं MacBook Air और MacBook Pro, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अभी TikTok का मालिक कौन है?

फिलहाल TikTok में चीनी और अमेरिकी दोनों कंपनियों की साझेदारी है। जिसमें चीन की ByteDance और अमेरिका की Oracle कंपनी शामिल है। ट्रंप चाहते हैं कि TikTok में अमेरिका की 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी हो और इसका सॉफ्टवेयर अपडेट और डेटा सेंटर अमेरिका में ही हो। इसके लिए ट्रंप ने 75 दिन का समय बनाया है, जिसमें अमेरिकी कंपनी बाइटडांस से अपनी हिस्सेदारी खरीद सकती है।

कौन खरीद सकता है TikTok?

चीनी कंपनी बाइटडांस से TikTok खरीदने में ओरेकल सबसे आगे है, जिसकी TikTok में पहले से ही कुछ हिस्सेदारी है। इसके अलावा एलन मस्क ने भी TikTok में रुचि दिखाई है। TikTok को खरीदने की दौड़ में अरबपति फ्रैंक मैककोर्ट और यूट्यूब स्टार मिस्टर बीस्ट के नाम से मशहूर जिमी डोनाल्डसन के नेतृत्व वाला निवेशक समूह भी शामिल है।

क्या TikTok की भारत में वापसी की संभावना है?

अगर TikTok पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण हो जाता है, तो TikTok भारत में वापस आ सकता है, लेकिन इसके लिए TikTok को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। आपको बता दें कि इस समय देश में फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड, व्हाट्सएप और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जो भारतीय कानूनों का पालन करते हैं।

Tags:

TikTok

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue