होम / Wulling Nano 2021 दुनिया की सबसे सस्ती और छोटी Electric Car, जानिए क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Wulling Nano 2021 दुनिया की सबसे सस्ती और छोटी Electric Car, जानिए क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन

India News Editor • LAST UPDATED : October 1, 2021, 12:55 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
(Wulling Nano) वाहन निर्माता कंपनियों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर होड़ मची हुई है। इसका मुख्य यह है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रि व्हीकल्स ही ज्यादा संचालित किए जाएंगे। इसलिए सभी वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक नए इलेक्ट्रिक वाहन जल्द से जल्द बाजार में लाना चाहती हैं।

कुछ दिन पहले ही डच के छात्रों ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक वैन का निर्माण किया था जो सोलर से अपने आप ही चार्ज हो जाएगी। इसी कड़ी में अब चीन की वाहन निर्माता कंपनी वूलिंग होंगगुआंग ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनाई है जिसका आकार सबसे छोटा होगा और यह विश्व की सबसे सस्ती कार मानी जाएगी। इस मिनी इलेक्ट्रिक कार का नाम Wulling Nano रखा गया है। आईए जानते हैं कि दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की कीमत और इसकी स्पेसिफिकेशन क्या होंगी?

Wulling Nano की कीमत

एक रिपोर्ट के अनुसार Wulling Neno EV को चीनी बाजार में 20,000 युआन में उतारा जाएगा, जोकि भारतीय बाजार में करीब 2.30 लाख रुपए होते हैं। यानि कि Wulling Nano EV की कीमत भारतीय बाजार में बिकने वाली Maruti Suzuki Alto से भी कम हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह कार निश्चित रूप से चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Wuling Hongguang Mini EV से भी सस्ती होगी।

Also Read : Name Your Car Day Quotes 2021

Engine Power of Wulling Nano EV

Wulling Nano EV में 33 बीएचपी पावर की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जोकि 85 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी की माने तो यह कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।

एक बार चार्ज करने पर चलेगी 305 किमी

इस कार में सीट के नीचे 28 KWh की IP67-सर्टिफाइड लिथियम-आयन बैटरी लगाई गई है। इस बैटरी की मदद से इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को एक बार चार्ज करने पर 305 किमी तक की यात्रा की जा सकती है। कंपनी के अनुसार नियमित 220-वोल्ट घरेलू सॉकेट का उपयोग करके इस कार की बैटरी को पूरी तरह से रिचार्ज करने में 13.5 घंटे का समय लगता है, वहीं 6.6 kW AC चार्जर से इसे 4.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

आकार में Tata Nano से भी छोटी

Wulling Nano EV दुनिया की सबसे छोटी कार माना जा रहा है। इस कार की लंबाई 2,497 मिमी, चौड़ाई 1,526 मिमी और ऊंचाई 1,616 मिमी रखी गई है, जोकि Tata Nano की तुलना में छोटी है। इसका व्हीलबेस 1,600 मिमी का है। जबकि भारत में बेची गई Tata Nano की लंबाई 3 मीटर से ज्यादा थी।

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.