होम / Indian Railway: भारतीय रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, यहां है पूरी जानकारी, अक्टूबर 2023 से लागू

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, यहां है पूरी जानकारी, अक्टूबर 2023 से लागू

Manohar Prasad Kesari • LAST UPDATED : October 4, 2023, 1:10 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Railway New Time Table: भारतीय रेलवे ने अपना नया अखिल भारतीय रेलवे टाइम टेबल “ट्रेन एट ए ग्लांस (TAG)” के नाम से जारी किया है। आप यह भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट यानी www. Indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। इस साल TAG में वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं के अलावा 70 दूसरी ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है, जबकि, मौजूदा 90 सेवाओं को दूसरी जगहों के लिए एक्सटेंड किया है और 12 सेवाओं की फ्रीक्वेंसी में बढ़ोतरी की गई है।

रेलगाड़ियों के नए टाइम टेबल की ख़ास बातें

1- वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं के अलावा 70 अन्य ट्रेन सेवाओं का समावेश
2- मौजूदा 90 सेवाओं का अन्य गंतव्यों तक विस्तार
3- 12 सेवाओं की आवृत्ति में वृद्धि,
4- ट्रेनों की 22 सेवाओं को सुपरफास्ट श्रेणी में बदलने के लिए गति बढ़ाई जा रही है,
5- 20501/02 अगरतला-आनंद विहार राजधानी का मालदा, भागलपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तन,
दक्षिण पूर्व रेलवे में समयपालन में सुधार के लिए कुछ सेवाओं की समय सारणी में बदलाव।

रेल मंत्रालय ने दी रेलयात्रियों को सलाह

नए टाइम टेबल में यात्रियों को आरामदायक और कुशल यात्रा का ख़ास ख्याल रखा गया है। नई समय सारिणी अलग अलग शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रा के समय को कम करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसलिए, रेल मंत्रालय ने रेलयात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलसफर से पहले रेलगाड़ियों की नई समय सारणी के अनुसार रेलगाड़ियों के प्रस्थान और आगमन का समय ज़रूर जांच लें।

ये भी पढे़ं-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.