India News (इंडिया न्यूज),Bihar Crime: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ के बैसी थाना क्षेत्र में एक झंझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहाँ एक 22 साल की लड़की के साथ घिनौनी हारकर की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। वहीँ जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि 55 साल के एक मुस्लिम शख्स (आजाद अली) का इस मामले में हाथ है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ पुलिस का कहना है कि लड़की का 55 वर्षीय अली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Raped 1 girl
आरोपी आजाद अली और युवती के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। अली ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद युवती ने अली पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह सब देखकर अली परेशान हो गया क्योंकि वो शादी नहीं करना चाहता था। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
उसने पीड़िता को रात में मिलने के लिए बुलाया और उसे सुनसान जगह पर ले गया। पहले उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर वहां मौजूद अपने तीन दोस्तों से उसका बलात्कार करवाया। जब उसका मन नहीं भरा तो उसने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने शव को नदी के किनारे दफना दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।