Hindi News / Bihar / Ashwini Choubey Future Chief Minister What Did Ashwini Choubey Say About Cm Nitishs Son Nishant Now A Political Earthquake Is Certain In Nda

'भविष्य का मुख्यमंत्री…', CM नीतीश के बेटे निशांत को लेकर ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे, अब NDA में सियासी भूचाल आना तय!

India News (इंडिया न्यूज),Ashwini Choubey: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें ‘सबसे अच्छा मुख्यमंत्री’ बताया और कहा कि निशांत कुमार को बिहार के भावी मुख्यमंत्री के […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Ashwini Choubey: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें ‘सबसे अच्छा मुख्यमंत्री’ बताया और कहा कि निशांत कुमार को बिहार के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा सकता है।

मनोज मुंतशिर ने वीडियो में की औरंगजेब से लड़ाई तो भड़क उठा ये मौलाना, जालिम बादशाह के लिए सनातनी गीतकार को गालियां तक दे डाली !

बक्सर पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा?

नीतीश कुमार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए चौबे ने यह भी कहा कि उनका नेतृत्व सबसे स्थिर और प्रभावी रहा है। आरके सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय हो सकती है। यह उनकी पीड़ा है। अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले पर भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Bihar Board 12th Result 2025: जारी हुआ बिहार में 12वीं का रिजल्ट, हर बार की तरह लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए कौन बना टॉपर

उन्होंने कहा, “मैं पहला मंत्री था जिसने शराबबंदी का समर्थन किया था। इसकी आड़ में जो गंदा काम हो रहा है, वह मुझे कभी पसंद नहीं आया।” इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल सबसे लंबा और सफल रहा है और वे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिनका कार्यकाल इतना लंबा और प्रभावी रहा है।

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया

चौबे ने राजद नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके डीएनए में भ्रष्टाचार है, वे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए यह भी कहा कि अगर निशांत मुख्यमंत्री बनते हैं तो भ्रष्टाचारियों के सपने हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। चौबे ने साफ कहा कि बिहार में जंगल राज को कभी भी दोबारा नहीं आने दिया जाएगा।

होली के अवसर पर अश्विनी चौबे ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि वे राजनीति में पूरी कुशलता के साथ काम करेंगे और बक्सर, भागलपुर समेत पूरे बिहार के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

राजनीतिक भविष्य पर अश्विनी चौबे का बयान

अश्विनी चौबे ने अपनी भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा किया और कहा कि वे बिहार की जनता के बीच अपनी सेवा और समर्पण का प्रचार करेंगे। उनका यह बयान राजनीति के स्तर पर एक महत्वपूर्ण संदेश था कि बिहार में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए और सबसे अच्छा व्यक्ति ही मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ेगा। अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी राय स्पष्ट की, अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इसे किस तरह लेता है।

चैम्पियन बनने के बाद ‘रोहित ब्रिगेड’ का होटल में हुआ ग्रैंड वेलकम, जश्न का Video दिल खुश कर देगा

Tags:

Ashwini Choubeybuxar newsअश्विनी चौबेसीएम नीतीश
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue