India News Bihar(इंडिया न्यूज)Asian Womens Hockey 2024: सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मैच में चीन पर 1-0 से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

पति ने अपनी पत्नी को दोस्त के कर दिया हवाले, फिर नशे की हालत में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें हुई पार, पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगा जमीन

सीएम ने बधाई संदेश में क्या कहा?

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में पूरी एकता और अनुशासन के साथ खेला। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सभी टीमों – मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को हराया है।

‘सभी खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका’

मुख्यमंत्री ने कहा है कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की इस खिताबी जीत में भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ-साथ दृढ़ संकल्प को भी दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

आपको बता दें कि राजगीर में एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत की दीपिका ने गोल किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत सरकार के खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। वहीं, इस एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत से बिहार समेत पूरे देश में जश्न का माहौल है। साथ ही राजगीर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

लाल रंग के इन 5 फलों से Diabetes की है कट्टर दुश्मनी, 300 पार शुगर लेवल को झटके से करेंगे कम