India News Bihar इंडिया न्यूज़), Attack on BJP Leader: बिहार में नेताओं पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला भागलपुर का है, जहां भाजपा नेता शशि मोदी पर जानलेवा हमला हुआ। सोमवार देर रात कुछ नशेड़ियों ने और बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पहले बम फेंककर उन्हें निशाना बनाया गया, फिर चाकू से कई बार वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, और भाजपा नेता की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More: CM Bhajan lal Sharma: सीएम ने सियोल जाकर दिया निमंत्रण, राजस्थान में बनेगा टेक्निकल हाई स्कूल
विवाद के बाद दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, शशि मोदी का हाल ही में कुछ नशेड़ियों से विवाद हुआ था। घटना के दिन ये नशेड़ी बाइक पर सवार होकर आए और पूजा पंडाल के पास तमाशा कर रहे थे और महिलाओं के साथ भी बदसलूकी कर रहे थे। जब शशि मोदी ने उन्हें रोका, तो विवाद बढ़ गया। उसी विवाद के चलते बदमाशों ने देर रात उन पर बम फेंक कर हमला किया और फिर चाकू से कई बार वार किया। हमला इतना गंभीर था कि शशि मोदी जमीन पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस प्रशासन पर निकला गुस्सा
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और लोग पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। भागलपुर में इन दिनों नशीली पदार्थों की तस्करी और बदमाशों का आतंक बढ़ गया है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि इस हमले के बाद पुलिस पर भी कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया जा रहा है, और स्थानीय लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Read More: Tejasvi Yadav: आज से कार्यकर्ता संवाद शुरू, विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन