Hindi News / Bihar / Begusarai News Bihar Minister Started Distributing Blankets In 40 Degree Temperature Nitish Kumar Will Bang His Head After Watching The Video

40 डिग्री में कंबल बांटने लगे बिहार के मंत्री जी, Video देख Nitish kumar पीट लेंगे माथा!

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख विधायक गरीबों को लुभाने के लिए गर्मी के मौसम में भी कंबल बांट रहे हैं।

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Begusarai News: बिहार में लोग 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भीषण गर्मी का सितम झेल रहे हैं। इस बीच बेगूसराय जिले में नीतीश सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा कंबल बांटे जाने की खूब चर्चा हो रही है। जिले के मंसूरचक इलाके में मंत्री द्वारा कंबल बांटे गए हैं। इधर, इलाके के लोगों का कहना है कि अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, तब बिना मांगे ही स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को गरीब परिवारों के बीच कंबल बांटने की याद आ गई।

शादी और बच्चा पर क्यों दिया जाता है किन्नरों को शगुन? किस दौर से शुरू हुई थी ये प्रथा या किसी कहानी के से जुड़े इसके भी तार

गर्मी में बांटे कंबल

उन्होंने मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में धूमधाम से समारोह आयोजित कर इलाके के कुल 600 गरीबों के बीच कंबल बांटे। गर्मी के मौसम में गरीबों के बीच मंत्री द्वारा कंबल बांटे जाने की बात इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। विपक्षी दल के कार्यकर्ता मंत्री के इस कदम को विधानसभा चुनाव से जोड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख विधायक गरीबों को लुभाने के लिए गर्मी के मौसम में भी कंबल बांट रहे हैं।

आखिर खड़गे अचानक क्यों पहुंचे बिहार? बैठक से पहले ही एक्टिव हुई कांग्रेस, जानिए क्या है वजह?

देखें Video

राजद ने लपेटा

राजद के रविनंदन सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल नहीं दिया गया। इससे साबित होता है कि स्थानीय विधायक सह खेल मंत्री को गरीबों से कोई हमदर्दी नहीं है। गर्मी में कंबल बांटना महज दिखावा है। इस बारे में पूछे जाने पर स्थानीय विधायक सह खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि जनता ने कंबल लेना स्वीकार कर लिया है, इसलिए मैंने गर्मी में भी कंबल बांटे हैं, जो अगले साल ठंड में उनके काम आएंगे।

कब्ज ने कर दिया हो कितना भी बुरा हाल एक ही रात में पेट को सफा कर देगा ये नुस्खा, घर बैठे बिना दवा के मिल जाएगी राहत!

 

Tags:

Begusarai news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue