India News (इंडिया न्यूज़), Begusarai News: बिहार में बेगूसराय के लाखो में एक मंदिर में प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद बवाल मच गया है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप की है। जानकारी के अनुसार, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की है और उसके गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-31 फोरलेन को जाम लगाकर यातायात ठप कर दिया है। इधर, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह मौके पर पहुंचे हुए हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खातोपुर चौक के समीप 1944 से ही एक मंदिर स्थापित है। मंदिर के आसपास एक समुदाय की बड़ी आबादी है तथा बगल में ही मुर्गा एवं मीट आदि की दुकान है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खास समुदाय के लोग मंदिर में बैठकर शराब पीते हैं। धार्मिक स्थल के पास मांस का सेवन कर कूड़ा परिसर में ही फेंककर अपवित्र करते हैं।
Uproar after vandalism in religious place
स्थानीय लोगों ने इसका कई बार विरोध भी किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। लोगों का आरोप है कि बीती रात भी एक खास समुदाय के लोगों ने मंदिर में बैठकर शराब पी और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
समाचार भेजे जाने तक एनएच को जाम कर लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आसपास की सभी दुकानें बंद हैं। लोगों का कहना है की, आरोपी की गिरफ्तारी तक यातायात ठप रहेगा। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने का प्रयास कर रही है। लेकिन लोगों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़े: