India News(इंडिया न्यूज),Bhabhi Devar Illicit Relationship: बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छोटे भाई का बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध था। पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक बड़े भाई ने पत्नी के साथ मौज-मस्ती कर रहे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
साली के साथ मौज-मस्ती कर रहा था साला
मृतक दिनेश चौधरी का पुत्र सूरज कुमार उर्फ हग्गू (17) है। पिता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार है। बताया जा रहा है कि किशोर का अपनी साली के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी घरवालों को थी।
घरवालों ने कई बार साली और साले को समझाया भी था। इसके बावजूद दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। बताया जाता है कि रात में भाभी अपने देवर के साथ रंगरलियां मना रही थी। यह देख बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
मामले की जांच कर रही है पुलिस
थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मृतक के पिता ने मामला दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी पर अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NEET पेपर लीक में आरोपी छात्र का कबूलनामा, फूफा ने करवाई सेटिंग, रातों रात हुआ खेल -IndiaNews