India News (इंडिया न्यूज), Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही जमुई में डायन होने के संदेह में एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना 17 मार्च को झाझा थाना क्षेत्र के चिल्को गांव में हुई है।

CISF जवान ने आदिवासी महिला को क्यों दी दर्दनाक मौत? सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश; 2 आरोपी फरार

पुलिस ने आगे बताया कि 17 मार्च को दोपहर में चिल्को गांव में कुछ लोगों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जमुई के पुलिस अधीक्षक ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए झाझा अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिल्को गांव निवासी फुसनी देवी, मुरली देवी और जालो नैया तथा तांत्रिक गिरधारी नैया के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने बताया कि कि बुजुर्ग दंपती की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी 63 वर्षीय पत्नी जसो देवी के रूप में हुई है।

पति के 15 टुकड़े कर ऐसे लगाया शव को ठिकाने, बॉयफ्रेंड ने खोला दिल दहलाने वाला सच; मामला जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

दंपती पर काला जादू का आरोप

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव के लोगों ने दंपती को सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी। पत्रकारों से बातचीत में उनके बेटे रंजीत भुल्ला ने आरोप लगाया था कि मसान घाट निवासी अशोक भुल्ला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की है। कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार में एक व्यक्ति की बीमार होने के बाद मौत हो गई थी, जिसके लिए दंपती पर काला जादू करने का आरोप लगाया गया था।