India News Bihar(इंडिया न्यूज),Bihar Government News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। इस बार सरकार ने दिवाली और छठ से पहले वेतन भुगतान का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की ओर से सोमवार (21 अक्टूबर) को पत्र जारी किया गया है। बिहार सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहार से पहले तोहफा दिया है।

Shimla News: हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति में रोष, चेतावनी देते हुए उठाई ये मांग

25 अक्टूबर को होगा वेतन का भुगतान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह राज्य के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार बिहार सरकार ने आगामी दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए विशेष आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार अक्टूबर 2024 का वेतन 25 अक्टूबर 2024 को अग्रिम भुगतान किया जाएगा।

इसके साथ ही, वैसे सरकारी कर्मी (अराजपत्रित एवं राजपत्रित) जो इस माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं या होने वाले हैं, उनका वेतन भुगतान (रोका गया मासिक वेतन) भी अक्टूबर माह के अंतिम कार्य दिवस तक सुनिश्चित किया जाएगा। यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है।

सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कदम राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं त्योहारों के प्रति सम्मान का परिचायक है ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी त्योहार मना सकें।

करीब 10 लाख कर्मियों को होगा लाभ

बता दें कि दिवाली 31 अक्टूबर को है। 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत होगी। 6 तारीख को खरना है, जबकि 7 नवंबर को शाम का अर्घ्य और 8 तारीख को सुबह का अर्घ्य है। ऐसे में दिवाली-छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि एडवांस सैलरी मिलने से करीब 10 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

करवाचौथ पर चांद का इंतजार कर रहा था पति, पत्नी का मिला ऐसा पत्र उड़ गए होश, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग