India News (इंडिया न्यूज), Motihari News: बिहार के मोतिहारी से प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 3 बच्चों की मां अपने आशिक के साथ भाग गई, लेकिन इस कहानी में एक अनोखा मोड़ सामने आया है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके तीनों बच्चे उसके पति के नहीं बल्कि उसके प्रेमी के हैं।
बता दें कि यह पूरा मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है। होली 2025 वाले दिन महिला अपने भतीजे के साथ भाग गई। इसके बाद पति ने हरिसिद्धि थाने में मामला दर्ज करवाया।
दूसरी तरफ भतीजे के परिवार वाले केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। इसी क्रम में भतीजे के साथ भागी 30 वर्षीय महिला ने हरसिद्धि थाने की डायल 112 पुलिस को फोन कर कहा कि तीनों बच्चे हमारे प्रेमी के हैं, पति के नहीं, बच्चे वापस नहीं मिलेंगे। प्रेम प्रसंग के इस जाल में उलझी पुलिस इस मामले से हैरान है।
कमाने के लिए बाहर रहता है पति
जानकारी के मुताबिक, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के डाठी गांव निवासी चुनमुन राम (35 वर्ष) की शादी 22 अप्रैल 2014 को हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी मनीषा कुमारी (30 वर्ष) से हुई थी। चुनमुन राम ने बताया कि उसके पिता की मौत 2017 में हो गई थी, तो वह मजदूरी के लिए बेंगलुरु चला गया था। तब से वो कमाने के लिए ज्यादातर समय बाहर ही रहता है। जैसे ही उस समय मिलता है तो वो परिवार से मिलने के लिए गांव आ जाता है।
दोनों को साथ देखा
चुनमुन ने आगे बताया कि जब उसने अपनी पत्नी का मिलना जुलना भतीजे आकाश कुमार के साथ देखा, तो पहले उसे शक नहीं हुआ। 2024 में एक बार फिर से जब वो घर आया, तो उसने अपने भतीजे और पत्नी दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी मनीषा को मायके भेज दिया। वह खुद बेंगलुरु चला गया। इस बार जब वह होली में घर आया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर प्रेमी आकाश कुमार (18 वर्ष) के साथ मायके से भाग गई है।
बता दें कि महिला का प्रेमी उसके मायके का ही रहने वाला है। उधर, चुनमुन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उसकी पत्नी के प्रेमी आकाश कुमार के परिवार वाले केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में हरसिद्धि थाना प्रभारी सर्वेंद्र कुमार सिंहा ने बताया कि फरार पत्नी के पति चुनमुन राम के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।