India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Bihar News: बिहार के गया जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में BJP नेता नरेश राम तुरी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गंभीर है जिसमें गया के पूर्व विधायक कलीराम के बेटे नरेश राम तुरी का नाम सामने आया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Lalu Yadav: RJD सुप्रीमो लालू यादव ने बुलाई अहम बैठक, MLC-MP-MLA होंगे शमिल

रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

इस घटना ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर इस मामले को उजागर करते हुए BJP सरकार पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मणिपुर में ड्रोन बम हमला हो रहा है, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ बढ़ रही है, और बिहार में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सरकार न तो देश संभाल पा रही है और न ही राज्य में शांति स्थापित कर पा रही है।”

X पर भी किया पोस्ट

रोहिणी आचार्य ने अपने ट्वीट में केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया, यह कहते हुए कि मौजूदा सरकार अपराधों पर नियंत्रण पाने में असफल रही है। इसके अलावा भी रोहिणी आचार्य ने भाजपा सरकार के काम-काज को लेकर कई सवाल खड़े किये। बता दें कि उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने महिला की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ घिनौना काम किया। दूसरी तरफ इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर बहस छेड़ दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की, लेकिन विपक्षी दलों द्वारा इसे लेकर सरकार की आलोचना जारी है।

Read More: Rajasthan News: अपराधियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर, पुलिस ने UTI के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया