India News Bihar (इंडिया न्यूज) Bihar News: पटना के गांधी मैदान में प्यार का इजहार करना दो युवकों को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, राजीव नगर की एक लड़की अपने परिवार के साथ डिज़्नीलैंड मेले में घूमने आई थी, जहां दो युवकों ने अचानक लड़की को प्रपोज कर दिया। जानकारी के मुताबिक जैसे ही लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला, उन्होंने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वहां माहौल में सनसनी फैल गई।

Read More: Bihar Politics: BJP ने तेजस्वी यादव के संवाद कार्यक्रम के बाद विदेशी यात्रा को बताया ‘नॉन सीरियस पॉलिटिक्स’

जानें पूरा मामला

घटना के अनुसार, दोनों लड़कों ने भीड़ के बीच लड़की को एकदम से ‘आई लव यू’ कह दिया, जिसे सुनकर लड़की ने तुरंत विरोध किया। लड़की का विरोध देखकर उसके परिवार वाले गुस्से में आ गए और दोनों लड़कों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद, हालात तब और बिगड़ गए जब एक लड़के ने लड़की का जबरन हाथ पकड़ लिया, जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। वहां मौजूद लोग इस पूरी घटना को देखकर हैरान रह गए। मौके पर हंगामा बढ़ता देख गांधी मैदान थाने से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

आवेदन के बाद होगी कार्रवाई शुरू

बता दें कि लड़की और उसके परिवार वालों की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इस घटना ने वहां मौजूद लोगों के बीच सनसनी मचा दी और इसे लेकर कई लोग हैरान थे कि किस तरह से युवकों ने सार्वजनिक स्थान पर ऐसा कदम उठाया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More: आतिशी से पहले किन पावरफुल महिलाओं को मिली दिल्ली की कुर्सी? जानें अब तक की महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट