India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव स्कूलों पर पड़ा है, जहां 51 स्कूल कुछ दिनों के लिए बंद हो गए हैं और पानी चार से पांच फीट तक भर गया है। इस स्थिति में स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे रोजाना की चुनौतियाँ और बढ़ गई हैं।

Read More: Chhattisgarh News: जादू-टोना के आरोप में दंपती की बेरहमी से पिटाई, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरा

ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए शिक्षकों ने उठाया ये कदम

बाढ़ के चलते बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, लेकिन शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की मजबूरी है। इसी कारण, मुंगेर के सरकारी स्कूलों के शिक्षक हाईवे पर बैठ गए हैं। बा दें कि उन्होंने कुर्सी और टेबल लगाकर सड़क पर ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का निर्णय लिया। देखा जाए तो, यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गई है। इसके अलावा, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि पानी भर जाने के कारण शिक्षक हाईवे पर बैठे हैं, ताकि वे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकें।

विभाग को किया सूचित

शिक्षकों ने यह भी बताया कि उन्होंने विभाग को इस समस्या के बारे में सूचना दे दी है और जैसे ही उन्हें नए निर्देश मिलेंगे, वे उसी के अनुसार कार्य करेंगे। इस बाढ़ के कारण सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि पशुपालन के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग अपने जानवरों के लिए उचित जगह नहीं खोज पा रहे हैं, जिससे संकट और गहरा हो गया है। इस गंभीर परिस्थिति में राज्य सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द राहत कार्यों की शुरुआत करे ताकि लोगों को इस बाढ़ की मार से राहत मिल सके।

Read More: Bihar Politics: तेजस्वी यादव के विवादित बयान पर बिगड़ा CM नीतीश कुमार का मिजाज, जानें पूरा मामला