India News (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल पूरा मामला ये है कि, वैशाली में मोहम्मद साहिल नाम के युवक ने कई लड़कियों के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उनका वीडियो बनाकर उन्हें बेच भी दिया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद साहिल ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया और फिर उसने एक-एक करके कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया। मोहम्मद साहिल लड़कियों का यौन शोषण करने के बाद उनका वीडियो बना लेता था। इसके बाद युवक लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। वहीं, इस युवक पर लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर विदेश भेजने का भी आरोप है। दरअसल, आरोपी मोहम्मद साहिल के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
ये भी जानकारी सामने आ रही है कि उसने साहिल की गर्लफ्रेंड गुलशन खातून के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। साहिल ने अपने धर्म के साथ-साथ दूसरे धर्म की लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया और उनके अश्लील वीडियो बनाए। इस मामले में 2 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की ने जंदाहा थाने में साहिल के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसके तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को महनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Bihar News (बिहार के वैशाली में साहिल ने कई लड़कियों के साथ किया दुष्कर्म और फिर वीडियो बनाकर बेचा)
ये पूरा मामला हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित लड़की और उसके पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि लड़की कंप्यूटर क्लास करने के लिए अपने घर से 5 किलोमीटर दूर जंदाहा बाजार जा रही थी। इसी दौरान लड़की की दोस्ती गुलशन खातून नाम की लड़की से हो गई, जो आरोपी लड़के मोहम्मद साहिल की प्रेमिका थी। बताया जा रहा है कि, अक्सर गुलशन और साहिल एक दूसरे से मिलते थे। इस दौरान एक और लड़की भी उनके साथ रहती थी, जो गुलशन की दोस्त हुआ करती थी। गुलशन के साथ साहिल दूसरी लड़कियों की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लेता था और फिर एक-एक फोटो दिखाकर लड़की पर दबाव बनाता था कि अगर मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो मैं फोटो तुम्हारे घरवालों को दिखा दूंगा।