India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Politics : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह गुरुवार (29 अगस्त) को एक मामले की सुनवाई के लिए पटना के MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद अनंत सिंह ने मीडीया से बातचीत में लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि किसने कितने दिन जेल में काटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के पास सिर्फ 7-8 सीटें ही बचेंगी।
इस पावरफुल BJP नेता के साथ पिता ने की थी वो हरकत, कांप गई सुनने वाले की रूह, सुनाया दर्दनाक किस्सा
‘तेजस्वी बताएं उनके पिता ने क्या किया’
अनंत सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के पिता ने घोटाला किया, उनके ऊपर पर भी घोटाले का आरोप है। बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि किसने कितने दिन जेल में बिताए हैं। इस दरम्यान सिंह ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव बकवास करते हैं, हम उनकी बात नहीं सुनना चाहते। साथ ही अनंत सिंह ने 2025 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने की बात भी कही।
सीएम नीतीश को लेकर कही ये बात
वहीँ, इस क्रम में अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की। सीएम नीतीश के लिए पूर्व विधायक ने कहा कि वे जब तक जिंदा हैं, सीएम बने रहेंगे। कोई और कुछ नहीं कर पाएगा। उनको हटा देने को लेकर सारी साजिशें बेकार हैं। अब हम जेल से बाहर आ चुके हैं और बिहार सीएम के साथ मजबूती से खड़े हैं।
‘मुझे जानबूझकर फंसाया गया’: अनंत सिंह
दरअसल, अनंत सिंह रामजन्म सिंह हत्याकांड में पेश होने के लिए कोर्ट आए थे। पेशी के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि मुझे इस मामले में फंसाया गया है। लेकिन अब दूसरा पक्ष समझौता करने को तैयार है। मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है, सभी को कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिए।