Hindi News / Bihar / Bihar Weather News Today Bihars Color Will Change On Holi Severe Heat Will Wreak Havoc Rain Alert In These Districts

Bihar Weather News Today: होली पर बदलेगा बिहार का रंग; भीषण गर्मी का रहेगा कहर, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather News Today: मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा, जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दक्षिणी भागों में 15-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है।

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज़),Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

होली के दिन प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन प्रदेश में तापमान और बढ़ेगा, जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दक्षिणी भागों में 15-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, होली के दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक अधिक रह सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ बना रहेगा।

Bihar Board 12th Result 2025: जारी हुआ बिहार में 12वीं का रिजल्ट, हर बार की तरह लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए कौन बना टॉपर

Bihar Weather News Today: होली पर बदलेगा बिहार का रंग

होली के मौके पर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का दाम

हवाओं की गति भी रहेगी बरकरार

होली के दौरान उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी हिस्सों में सतही हवाओं की गति 8-10 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 15-25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं, पटना समेत दक्षिण और उत्तर पश्चिमी भागों में हवाओं की गति 10-12 किमी प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 15-30 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

कब तक रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि होली के अगले दिन, रविवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही हो सकती है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। पटना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि छपरा में यह 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Delhi Weather News Today: दिल्ली में बादल-बूंदाबांदी संग मनेगी होली, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर, जानें आज का मौसम

 

 

Tags:

Bihar Weather News Todaybihar weather today
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue