India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather News Update: बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश से लोगों को राहत और परेशानी दोनों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी 23 मार्च को बिहार के 12 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में बारिश रुकने और तापमान बढ़ने की संभावना है।

आज किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में मेघगर्जन और व्रजपात की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

मौसम विशेषज्ञ कुमार गौरव के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर बिहार के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। हालांकि, 24 मार्च के बाद मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलने से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

पटना- अधिकतम तापमान: 32.8, न्यूनतम तापमान:19.5, AQI- 142
मुजफ्फरपुर- अधिकतम तापमान:30.8, न्यूनतम तापमान:16.8, AQI- 90
गया- अधिकतम तापमान:32.8, न्यूनतम तापमान:16.8, AQI- 84
पूर्णिया- अधिकतम तापमान: 29.5, न्यूनतम तापमान: 20.1, AQI- 92
भागलपुर- अधिकतम तापमान: 30.8, न्यूनतम तापमान: 22.2, AQI- 68
पश्चिम चंपारण- अधिकतम तापमान: 32.0, न्यूनतम तापमान:19.6, AQI- 86
बक्सर- अधिकतम तापमान- 36.6, न्यूनतम तापमान:18.5, AQI- 59
डेहरी- अधिकतम तापमान- 33.2, न्यूनतम तापमान:17.6, AQI- 95

22 मार्च को बिहार का तापमान

22 मार्च को बिहार में दिन में तेज धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस दिन बक्सर में सबसे अधिक 36.6°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.1°C अगवानपुर में रहा। वहीं, पूर्णिया में रात का तापमान सबसे अधिक 20.1°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने इन 12 जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से तेज हवा, व्रजपात और बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है। अगले कुछ दिनों में बारिश थमने और गर्मी बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोग गर्मी से बचाव के उपाय कर सकते हैं।

राजस्थान में हुआ चमत्कार, नॉर्मल वजन से दोगुने भार का बच्चा हुआ पैदा, डॉक्टर के पैरों तले खिसक गई जमीन