India News (इंडिया न्यूज़), Bihar Weather Forecast: बिहार में पिछले काफी दिनों से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। जिस कारण जिले के कई स्कूलों को अप्रैल में ही बंद करना पड़ा। राजधानी पटना सहि राज्य के 17 जिले लू की चपेट में हैं। कई जिलों में आज शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है। लेकिन जल्द ही लोगों को इससे राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, राज्य के उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य के लगभग 20 जिलों की कुछ जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुछ जगहों पर बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी
गुरुवार, 20 अप्रैल की रात को गया और औरंगाबाद जिले के कुछ जगहों पर तेज हवा चली है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। आज राज्य के नालंदा, जमुई और बांका जिले में अति तीव्र उष्ण लहर और तेज गर्मी के साथ अधिसंख्य जगहों पर लू चलने की संभावना है। जिसे लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही रोहतास, औरंगाबाद और भभुआ में भी तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ लू चलने की आशंका जताई गई है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इन तीनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बता दें कि गुरुवार को भी बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखे। बिहार की राजधानी पटना और शेखपुरा जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। यहां का अधिकतर तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को बिहार का अधिततम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच दरेज किया गया। वहीं बिहार के तीन जिले मोतिहारी, खगड़िया और कटिहार में भीषण गर्मी के साथ-साथ उष्ण लहर तथा अधिसंख्य स्थानों पर लू चलने का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। राज्य के इन तीनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Also Read: सऊदी अरब में दिखा ईद उल फितर का चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद