होम / Boat Capsize in Champaran: चंपारण में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, पुलिस ने 10 को बचाया

Boat Capsize in Champaran: चंपारण में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, पुलिस ने 10 को बचाया

India News Editor • LAST UPDATED : September 26, 2021, 11:15 am IST

इंडिया न्यूज, मोतिहारी:
Boat Capsize in Champaran: सिकरहना नदी में मवेशियों के लिए चारा काटने सरेह की ओर जा रहे लोगों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़िया हराज गांव के समीप रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे एक नाव पलट गई, (Boat Capsize in Champaran) जिससे उसपर सवार 22 लोग डूब गए।

इसके बाद हुए शोरगुल पर जुटे लोगों में स्थानीय गोताखोरों ने दस लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन एक आठ वर्षीय बच्ची चांदनी कुमारी को नहीं बचाया जा सका गोताखोरों को उसका मृत शरीर बरामद हुआ। चांदनी मोतीलाल भगत की पुत्री बताई गई है। शेष लोगों की खोज जारी है।

NDRF On the way to Boat Capsize in Champaran 

एनडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। बचाए गए लोगों में हीरालाल सहनी की पत्नी मांती देवी (40), होरिल सहनी की पत्नी बलिया देवी (45), रामाशीष सहनी की पत्नी झिमरी देवी (53), प्रभु पंडित की पत्नी मुन्ना देवी (55), खुशी देवी समेत अन्य दस लोगों को नदी से निकाल कर पकड़ीदयाल व मोतिहारी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 22 लोग नाव पर सवार थे और नाव प्रकाश सहनी चला रहा था। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं पुलिस और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। घटनास्थल पर सिकरहना एसडीएम, डीएसपी व थानाध्यक्ष आदि कैम्प कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम का इंतजार किया जा रहा है।

Women’s weeping bad condition after Boat Capsize in Champaran 

नाव पलटने और 22 से अधिक लोगों के डूबने की सूचना गांव के लोगों को मिली, काफी संख्या में लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सबसे पहले स्थानीय गोताखोर ही घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर जिनके स्वजन इस नाव में सवार थे, उनका हाल खराब है।

Must Read:- Terrorist Arrested From Jammu Railway Station

Connect With Us: Twitter facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
ADVERTISEMENT