India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bridge Collapsed: बिहार में एक और पुल ध्वस्त हो गया है, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में गोरखपुर-बेंगलुरु पुल गिरने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। पुल 26 सितंबर को ही निर्मित हुआ था, लेकिन कुछ ही दिनों में यह धराशायी हो गया, जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Sanjay Singh News: संजय सिंह का BJP पर बड़ा हमला, ‘केजरीवाल का जेल से इस्तीफा होता तो BJP…’
नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव का निशाना
तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “पुल उतने ही कमजोर हैं, जितनी सरकार की जड़ें मजबूत हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बड़ी मछलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि सरकार छोटी मछलियों को खिलाकर बड़ी भ्रष्टाचारी व्हेल मछली बना रही है। बता दें कि इस घटना ने बिहार में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सरकार की क्षमता पर सवाल बड़े खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों को ऐसे में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
नीतीश सरकार को जोड़ा भ्रष्टाचार से
आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि कई बार पुलों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन विपक्ष का आरोप है कि सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। ग्रामीण इलाकों में भी इस पुल के गिरने से जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, क्योंकि यह पुल स्थानीय जनता के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क साधन था। दूसरी तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है, और इस बार भी भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमा गया है। जनता के बीच भी यह चर्चा का विषय बन चुका है कि आखिर कब तक ऐसी घटनाओं से पीड़ित हो कर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Chhattisgarh Liquor Scam: बड़े घोटाले का खुलासा! रिटायर्ड IAS समेत 7 पर मुकदमा दर्ज