India News (इंडिया न्यूज),Bihar Leaders On Manmohan Singh: पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली AIIMS में गुरुवार की रात वे अंतिम सांस ली। देर शाम उन्हें AIIMS में भर्ती किया गया था। उनका परिणाम गंभीर था। CM नीतीश ने कहा कि देश के पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद है। वे एक कुशल राजनेता और अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
हमेशा याद रखा जाएगा
आपको बता दें कि वहीं डॉ. मनमोहन सिंह बिहार के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि “पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है”। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश ने एक महान अर्थशास्त्री और कुशल नेतृत्वकर्ता को खोया । बता दें कि उनकी सोच, दृष्टिकोण और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों में उनके अभूतपूर्व योगदान को हमेशा के लिए याद रखा जाएगा।
आत्मा को शांति प्रदान करें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दु:खद हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें।”
न्यू ईयर पर पटना की शाम होगी सुहानी, मरीन ड्राइव पर खास है इंतजाम