India News(इंडिया न्यूज़),CM Nitish Kumar: बिहार में रंगों के त्योहार होली की धूम देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ इस त्योहार को मनाने की अपील की है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर दी लोगों को बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दे। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं।”

There Will be a Total lunar Eclipse On Holi: चंद्र ग्रहण से राजनीति में उथल पुथल की बड़ी भविष्यवाणी।

तेजस्वी यादव ने भी ‘एक्स’ पर दी बधाई

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रंग नौकरी का, उन्नति और सद्भाव का, रंग रोजगार का, विकास और बदलाव का। नौकरी एवं समृद्धि के रंग से रंगा हर परिवार हो, खुशहाल जीवन के रंग से हर बिहारवासी सरोबार हो। यह होली आपके जीवन में सुखद परिवर्तन का प्रारंभ करे। बिहार को उन्नत बनाने वाले एक नए अध्याय का आरंभ करे।” पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने पटना में अपने समर्थकों और परिवार के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने होली के गाने गाए और उनके समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

उपेंद्र कुशवाहा ने भी होली की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम, प्रकृति-विनोद और हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। ईश्वर आप सभी को सुख, समृद्धि, आरोग्य और ढेरों खुशियां प्रदान करें।” विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व गरीबी-अमीरी के भेदभाव को मिटाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से मिलजुलकर होली मनाने की अपील की और कहा कि यह पर्व जीवन में उमंग और उत्साह लाए तथा प्रदेश खुशहाल बने।

Sheikh Hasina Return in Bangladesh : बांग्लादेश के इस दिग्गज नेता का अल्टीमेटम | Yunus | India News